बरेली रायसेन से यशवन्त सराठे
चार दिन से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। जिसके चलते कड़ाके ठंड पड़ना शुरू हो गई है। शीत लहर और कड़ाके की ठंड से लोगों को बचाने के लिए रात में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नगर परिषद द्वारा जलवाए जा रहे हैं | वही बुधवार को पूरे दिन तेज सर्द हवा चलती रहीं। जिसके कारण लोगों की कंपकंपी छूटती रही। दिन के दस बजे तक कोहरे का असर रहा। कड़ाके की ठंड सर्दी के सितम और शीतलहर को देखकर तहसीलदार निकिता तिवारी ने एक नई पहल की है ।तहसील परिसर में किसानों को इस कड़ाके की ठंड से राहत मिल सके जिसको लेकर दिन में ही तहसील परिसर में अलाव जलवाए गया जिसके बाद मौजूद सैकड़ों किसानों ने अलाव का सहारा लिया और तहसीलदार निकिता तिवारी की पहल की प्रशंसा की | वही तहसीलदार निकिता तिवारी ने कहा कि लगातार शीत लहर और ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखकर शहर में जगह-जगह प्रमुख स्थानों अस्पताल सहित चौक चौराहों पर नगर परिषद द्वारा अलाव जलवाए जा रहे हैं जिसका राजस्व विभाग द्वारा निरीक्षण भी लगातार किया जा रहा है वही आज बढ़ती ठंड को देखकर तहसील परिसर में दिन में अलाव जलवाए गया जिससे राजस्व संबंधित काम करवाने लिए तहसील आ रहे किसानों को ठंड से राहत मिल सके | वही किसानों ने कहा कि सभी कार्यालयों में ऐसी ठंड के समय अलाव की व्यवस्था होनी चाहिए जिससे किसानों को राहत मिले |
इनका कहना है —-
ठंड के साथ शीतलहर चलने से ठंड बढ़ी है नगर में जगह-जगह अलाव जलवाए जा रहे हैं और मॉनिटरिंग भी की जा रही है आज तहसील परिसर में दिन में ठंड को देखकर अलाव जलवाए गया जिससे राजस्व संबंधित काम कराने के लिए तहसील आ रहा है किसानों को ठंड से राहत मिल सके |
निकिता तिवारी, तहसीलदार बरेली
इनका कहना है —
तहसीलदार ने किसानों के लिए अलाव जलवाया है जिससे हम किसानों को ठंड से राहत मिल रही है ऐसी व्यवस्था सभी शासकीय कार्यालय में होना चाहिए
कीरत सिंह मेहरा , किसान कोटवार गणेश