Let’s travel together.

मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, जिले में 12 लाख 33 हज़ार 970 मतदाता

0 173

 

स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में दी जानकारी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं और मतदाता सूची में संशोधन किया गया है। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के बाद 5 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। जिले में कुल 12 लाख 33 लाख 970 मतदाता है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में यह जानकारी दी।
गुरुवार को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक और पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें मतदाता सूची प्रकाशन के संबंध में जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के दौरान फॉर्म 6, 7 व 8 प्राप्त किए गए जिसमें कुल 81845 फॉर्म प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि अभी भी कोई मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकता है। वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से कोई भी मतदाता आवेदन कर सकता है। जानकारी देते हुए बताया कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ और बूथ लेवल एजेंट को भी सम्मानित किया जाएगा। आगे भी 1 अप्रैल, 1 जुलाई व 1 अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथियों के आधार पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपित करने एवं संशोधित करने की कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811