Let’s travel together.

कलेक्टर ने छात्रा भावना को किया सम्मानित, ऑनलाईन स्टडी के लिए प्रदान किया टैब

0 263

प्रधानमंत्री ने भावना द्वारा लिखे पोस्टकार्ड का मन की बात में किया उल्लेख

रायसेन।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात में रायसेन जिले की सुल्तानपुर तहसील के ग्राम चौरा कमरौरा निवासी 10वीं की छात्रा भावना सिरशाम के पोस्टकार्ड का उल्लेख किया गया। कलेक्टर श्री अरविंद कुमार दुबे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में छात्रा भावना सिरशाम को सम्मानित किया। साथ ही भावना की मॉ को भी सम्मानित किया। कलेक्टर श्री दुबे ने भावना को टैब भी प्रदान किया, जिससे कि ऑनलाइन स्टडी में सुविधा हो सके। उन्होंने कहा कि भावना ने माता-पिता के साथ ही जिले का भी नाम रौशन किया है।


आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देश भर से लगभग एक करोड़ से अधिक पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे थे। इनमें से 75 पोस्टकार्ड का चयन हुआ है, जिनमें भावना सिरशाम का पोस्टकार्ड भी शामिल है। भावना सिरशाम, रानी दुर्गावती छात्रावास रायसेन में कक्षा 10वीं में अध्यनरत है। भावना ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को मन की बात कार्यक्रम में पोस्टकार्ड लिखकर बाल बलिदानी शरिश कुमार के विषय में उनके राष्ट्र के प्रति अगाध प्रेम और भावनाओं को उजागर करते हुए उनके बलिदान का उल्लेख किया। भावना द्वारा पोस्टकार्ड में तिरंगे की आउट लाइन की सजावट ने भी प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811