Let’s travel together.

किसान से रुपए छीनकर भागे दो बदमाश,किसान ने पीछाकर एक को पकड़ा,एक फरार

0 438

मोटरसाइकिल से भागे थे लूटेरे,रायसेन केमुखर्जीनगर स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैक का मामला,
केश काउंटर पर खड़े किसान से पैसे छीने,ट्रेक्टर की किश्त जमान करने बैंक से एक लाख 20 हजार रुपए निकालने गया था किसान

रायसेन।बैंक से पैसे निकाल रहे किसान से कैश काउंटर पर दो युवकों ने लूट कर ली। किसान ने भी उन लुटेरों का 100 मीटर तक पीछा करके एक आरोपी को पकड़ लिया। वहीं दूसरा आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया। हादसे में किसान घायल हो गया।

किसान हबीब खां

सोमवार दोपहर को सागर रोड स्थित शहर के मुखर्जी नगर के सामने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में मऊजागीर निवासी किसान हबीब खा अपने ट्रैक्टर की किस्त जमा करने के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए अपने खाते से निकालने गया था। कैश काउंटर पर जैसे ही पैसे किसान के पास आए वह पहले से मौजूद दो युवकों ने किसान के पैसे लूट कर बाहर खड़ी बाइक से भागने लगे पर किसान ने लुटेरों का 100 मीटर तक पीछा किया। किसान भी बाइक पकड़े-पकड़े घीसटता रहा।

आरोपी लुटेरा

कैनरा बैंक के सामने लोगों ने यह घटनाक्रम देखा तो लोग भी इन आरोपियों को पकड़ने दौड़ पड़े। किसानों ने बाइक के पीछे बैठे एक आरोपी को पकड़कर बाइक से नीचे गिरा दिया। वहीं दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। मौजूद लोगों ने पैसे लूट कर भाग रहे आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को लेकर थाने आ गई।पकडे गये बदमाश ने पूछताछ पर अपना नाम रिजवान हुसैन आ. आसिफ हुसैन निवासी अमन कालोलोनी करोंद, भोपाल का निवासी होना बताया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811