Let’s travel together.

जिम में वर्कआउट के दौरान होटल मालिक को आया हार्ट अटैक

134

इंदौर।  जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक के मामले देशभर में बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया इंदौर के स्कीम नंबर 78 में घटी जब एक होटल मालिक की जिम में हार्ट अटैक से मौत हो गई। कोरोना संक्रमण के बाद लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए हैं। इससे जिम जाने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है। वहीं जिम में हार्ट अटैक आने के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार घटना स्कीम नंबर 78 के गोल्ड्स जिम की है, जहां होटल वृंदावन के मालिक प्रदीप रघुवंशी को अटैक आया। 55 साल के प्रदीप ट्रैडमिल पर वाक करने के दौरान उन्हें अटैक आ गया। उन्हें तुरंत करीब के अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह प्रतिदिन दो घंटे जिम में वाक करते थे। करीबियों के अनुसार कुछ दिनों बाद ही उनके बेटे की शादी होने वाली थी। रघुवंशी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलश विजयवर्गीय के करीबियों में से एक थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811