नई दिल्ली। कांग्रेस की ओर से गत 24 दिसंबर को राहुल गांधी की यात्रा दिल्ली में आने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए गए सवालों के चलते आज यात्रा शुरू होने से पहले इसका असर दिख रहा है। यात्रा यमुना बाजार हनुमान मंदिर मरघट वाले बाबा से शुरू होनी है उसके लिए सुरक्षा के बहुत ही जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं ताकि सुरक्षा में कोई चूक ना हो सके। यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस यात्रा का ना कोई मतलब है और ना ही इसका कोई मकसद है। ये यात्रा परिवार को मजबूत करने के लिए है। यूपी में कांग्रेस का अस्तित्व नहीं बचा है। यूपी में किनारे-किनारे यात्रा निकाल रहे हैं। पूरे देश को कांग्रेस का आपातकाल याद है। 26 जून 1975 को आजतक नहीं भूलाया गया है। कांग्रेस सत्ता मिलते ही लोगों के अधिकार छीनती है। इसी कांग्रेस ने भारतीय सेना पर सवाल खड़े किए। राहुल गांधी ने सेना का मनोबल गिराया है। भारत जोड़ो यात्रा के पड़ाव के लिए बने मंच से प्रियंका गांधी ने लोगों को संबोधित किया। प्रियंका ने मंच से राहुल की ओर देखते हुए कहा मेरे बड़े भाई इधर देखो.. सबसे ज्यादा गर्व तुम पर है। तुम एक योद्धा हो। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल कर करोड़ों रुपये खर्च कर राहुल गांधी की छवि खराब करने की कोशिश की। लेकिन राहुल एक योद्धा हैं और वह सच के पथ से नहीं डिगेंगे। प्रियंका ने ये भी कहा कि राहुल को ठंड इसलिए नहीं लगती क्योंकि उन्होंने सच की चादर ओढ़ रखी है। प्रियंका ने ये भी कहा कि अंबानी-अडानी ने करोड़ों रुपये खर्च कर नेताओं को मीडिया हाउस को खरीद लिया लेकिन तुम्हें नहीं खरीद सके न खरीद पाएंगे।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.