Let’s travel together.

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को दिया गया बोलने का मौका तो नाराज हो गए पूर्व विधायक

0 117

 

-कांग्रेस की गुटबाजी सड़कों पर आई

-बोलने नहीं दिया तो नाराज हो गए दो पूर्व विधायक

रंजीत गुप्ता शिवपुरी
विधानसभा चुनाव से पहले जिले में कांग्रेस की आपसी गुटबाजी व खेमेबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस की इस गुटबाजी का शिकार जनआक्रोश यात्रा भी हो गई है। गुटबाजी की स्थिति के बीच जब यहां पर जन आक्रोश यात्रा आई तो यहां पर कांग्रेसी नेता आपस में भिड़ गए। आमसभा में कांग्रेसी नेता आपस में भिड़ गए। यहां पर बीच चौराहे पर मंच के पास गाली गलौज हो गई। जन आक्रोश यात्रा के मंच पर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को मंच से बोलने का मौका दिया गया लेकिन कांग्रेस के दो पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला और गणेश गौतम को मंच पर तो बिठाया गया लेकिन बोलने का मौका नहीं दिया गया।
शिवपुरी में जन आक्रोश यात्रा के दौरान कांग्रेस की गुटबाजी साफ तौर पर देखने को मिली। यहां पर दावेदारों में आपस में ही रस्साकसी करते देखे गए। भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में आए कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को शिवपुरी विधानसभा सीट से कांग्रेस टिकट का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। इसी बीच शिवपुरी सीट से पूर्व विधायक शुक्ला, गणेश गौतम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित शिवहरे और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल भी अपने लिए टिकट मांग रहे हैं। इन सभी नेताओं में आपस में टिकट को लेकर खींचतान है। जन आक्रोश यात्रा के दौरान इन नेताओं का आपस में उलझने के बाद और मंच छोड़कर चले जाने से कांग्रेस की गुटबाजी सड़कों पर आ गई।

बोलने नहीं दिया तो नाराज हो गए दो पूर्व विधायक-

बोलने वाले की सूची में इनका नाम न होने पर यह दोनों नेता बिखर गए और मंच से नीचे उतरकर जाने लगे। इस दौरान इनके समर्थकों ने वीरेंद्र रघुवंशी को मंच से बोलने पर गाली गलौच की। जिन कांग्रेस नेताओं ने मंच व्यवस्थाओं के इंतजाम किए थे उन्हें समर्थक कोसते नजर आए। दोनों पूर्व विधायक आमसभा छोड़कर के यहां से चले गए। आम सभा बीच में ही छोड़ने के दौरान जन आक्रोश यात्रा में आए नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह सहित अन्य नेताओं ने इन दोनों पूर्व विधायकों को मनाने की कोशिश भी की लेकिन दोनों नेता नहीं माने और वहां से चले गए। जन आक्रोश यात्रा के दौरान जब मंच छोड़कर पूर्व विधायक हरि बल्लभ शुक्ला, गणेश गौतम अपने साथियों सहित जाने लगे तो नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने दोनों नेताओं को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह चले गए। इस पूरे एपीसोड से जन आक्रोश के साथ आए नेता प्रतिपक्ष भी खिन्न नजर आए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     स्वस्थ बहन और स्वस्थ बेटी ही सशक्त परिवार एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन शहर एवं ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस ने मंहगाई के खिलाफ नुक्कड सभा कर सौंपा ज्ञापन     |     कमला हेरिटेज से रेलवे स्टेशन मार्ग बना स्विमिंग पूल, नाले पर कब्जे से जलभराव, जनता परेशान     |     जून-जुलाई की कमी के बाद अगस्त में मेहरबान हुए बादल, सोयाबीन-मक्का-उड़द को मिलेगा फायदा     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने गढ़ी में शासकीय स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण     |     बढ़ती महंगाई के खिलाफ गैरतगंज में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन     |     बेगमगंज कॉलेज में 40 सीटर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति हेल्प डेस्क शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811