Let’s travel together.

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की सुरक्षा बढ़ी

104

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गृह मंत्रालय ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की सुरक्षा को अपग्रेड करके अब पूरे देश के लिए जेड कैटेगरी कर दिया है। इससे पहले, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल उन्हें केवल पश्चिम बंगाल में ‘जेड’ कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान करता था। हालांकि, इस आदेश के बाद अब उन्हें पूरे देश में जेड कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

बता दें कि गृह मंत्रालय के इस आदेश के बाद अब नित्यानंद राय को सीआरपीएफ सुरक्षा प्रदान करेगी। उन्हें अब पूरे देश में किसी भी राज्य में यह सुरक्षा मिलेगी। उनके चारों तरफ घड़ी तरह सीआरपीएफ के जवान तैनात रहेंगे। इससे पहले बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को राज्य में सीआरपीएफ की जेड श्रेणी सुरक्षा मिली हुई थी।

जानकारी के अनुसार, नित्यानंद राय को बंगाल विधानसभा चुनाव के वक्त भाजपा के पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था, जिस दौरान उन्हें सीआरपीएफ की जेड श्रेणी सुरक्षा मुहैया हुई थी। इसके अलावा नित्यानंद राय को राज्य की सुरक्षा भी मिलती थी।

बता दें कि खुफिया ब्यूरो की हालिया रिपोर्ट और खतरे के आकलन के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की सुरक्षा बढ़ाई गई है। गृह मंत्रालय द्वारा सीआरपीएफ वीआईपी सुरक्षा विंग को 57 वर्षीय राजनेता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश के बाद सशस्त्र दस्ते ने यह काम संभाल लिया है। मालूम हो कि सशस्त्र कर्मी, लगभग आठ से दस शिफ्टों में काम कर रहे हैं, जब भी वह देश भर में कहीं जाते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811