Let’s travel together.

‘कोरोना पर कोताही नहीं होगी बर्दाश्त’, अधिकारियों से दो टूक बोले सीएम योगी

96

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सोमवार को अफसरों के साथ कोरोना से बचाव के लिए बैठक की. टीम के सभी अधिकारियों को कोरोना के नए वेरियंट से बचाव को लेकर सख्त निर्देश दिए. अस्पतालों में हुई मॉक ड्रिल में जो भी कमी सामने आई है, उसको नज़र में रखते हुए तत्काल रूप से सुधार किया जाए.

सभी सुविधाओं को क्रियाशील रखा जाए

कोविड की बदलती परिस्थितियों पर कड़ी नजर रखी जाए. कोविड काल में सरकार ने हर जिले में आईसीयू स्थापित किये हैं, उन्हें क्रियाशील रखा जाए. हर आईसीयू में एनेस्थेटिक व अन्य स्पेशलिस्ट चिकित्सकों और टेक्नीशियन की उपलब्धता हो. आक्सीजन प्लांट पर तीन टेक्नीशियन तैनात होने चाहिए.

11 लाख से अधिक उपलब्ध है डोज़, 9 लाख से अधिक हो चुके है टेस्ट

उत्तर प्रदेश सबसे जायदा कोविड वैक्सीनेशन करने वाला राज्य है. वर्तमान में प्रदेश में 11 लाख से अधिक डोज उपलब्ध है. और अधिक जरूरत पड़ने पर भारत सरकार से संपर्क बनाए रखा जाए. प्रीकॉशन डोज लगाए जाने के लिए लोगों से बात कर उन्हे जागरूक किया जाए. विभिन्न देशों में बढ़ते कोविड-19 के संक्रमण के बीच उत्तर प्रदेश की स्थिति सामान्य है. अब तक 9 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके है.

विशेषज्ञ और स्टाफ की हो तैनाती

यह समय सतर्क और सावधान रहने का है. स्वास्थ्य विभाग अथवा चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सभी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, चिकित्सकीय उपकरणों की क्रियाशीलता और पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता की जांच होनी चाहिए. मुख्यमंत्री के सख्त आदेश के बाद कहीं भी किसी चीज की कमी बरदाश नहीं किया जाएगा.

अस्पताल में अपने स्तर से की जाए मॉक ड्रिल

मुख्यमंत्री ने अस्पतालों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अस्पताल अपने स्तर से मॉक ड्रिल करें और सामने आने वाली कमियों को जल्द से जल्द सुधारे. साथ ही दैनिक टेस्टिंग को बढ़ाने और गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों कि देख रेख में भी सावधानी बरतने को कहा.

अस्थायी तैनाती पर करेंगे विचार, जल्द तैयार की जाएगी नियमावली

कोविड काल में स्वास्थ सेवाओं को बनये रखने के लिए बड़ी संख्या में संविदा पर रखा गया था. इस दौरान स्वास्थ कर्मियों ने अपनी जान की फिक्र किए बगैर अपना कर्तव्य निभाया था. भविष्य में होने वाली नियुक्तियों में इनकी गिनती की जाएगी.

सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने की अपील

कोरोना के नए वैरियंट को देखते हुए अलर्ट रहने की ज़रूरत है. सावधानी ही एकमात्र बचाव का उपाय है. कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने और सार्वजनिक जगह पर फेस मास्क लगाने से ही कोरोना को मात दी जा सकती हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बाणगंगा धाम शिवपुरी में 5 अक्टूबर से श्रीमद् भक्तमाल कथा     |     आगरा में 10 तेंदुओं की खाल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, पकड़े गए तस्कर बोले शिवपुरी के जंगल में किया शिकार     |     चौदह लाख का पच्चीस क्विंटल घी जप्त, दो प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई     |     गुरु पूर्णिमा पर आस्था का उमड़ा सैलाब, के मंदिरों में दिनभर गूंजे जयकारे     |     गुरु पूर्णिमा महोत्सव: गुरुजनों का सम्मान, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां     |     आसमान में बादल तो छाये परन्तु बारिश लापता     |     31 जुलाई को होगी कांग्रेस कार्यालय पर सेवा दल की बैठक     |     दिव्यांगों की आवाज़ रहे समाजसेवी नवाब कुरैशी बूटा नहीं रहे, शोक     |     सेवा सदन में मरीजो की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा     |     गुरु पूर्णिमा पर मोहदी में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव,विधायक ने किया प्रतिभाओं का सम्मान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811