Let’s travel together.

अर्चना ने शालीन संग रोमांस का ताना मारा तो भड़कीं टीना

112

Bigg Boss 16 में अक्सर कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। पिछले एपिसोड में नए साल से पहले निमृत कौर ने साजिद खान को नॉमिनेट किया, जिसके बाद काफी बवाल हुआ। वहीं, आने वाले एपिसोड में कुछ इसी तरह का हंगामा देखने को मिलेगा। दरअसल, हाल ही में बिग बॉस के नए एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया, जिसमें अर्चना गौतम घर की ड्यूटी को लेकर सवाल उठाती दिखीं। अर्चना गौतम अक्सर कुछ न कुछ सवाल और मुद्दों के चलते सभी की नजरों में बनी रहती हैं। हालांकि, कई बार उनके सवाल सही भी होते हैं। वहीं, अर्चना गौतम और एमसी स्टैन के बीच अक्सर लड़ाई होती रहती है। वह टीना दत्ता से भी भिड़ती हुई नजर आती हैं।

3 जनवरी को बिग बॉस के आने वाले एपिसोड का प्रोमो जारी हुआ है। इस एपिसोड में टीना दत्त और अर्चना गौतम के बीच का सीन दिखाया गया, जिसमें टीना किचन एरिया में पहुंचती हैं और अर्चना गौतम से कहती हैं कि अगली बार जब भी तुम्हें कुछ बनाना हो तो वह पहले से इस बारे में बता दिया करो। इसके बाद अर्चना, टीना और शालीन भनोट पर तंज कसते हुए कहती हैं कि आप तब से रोमांस करे जा रहे हैं तो किचन में तो आना ही पड़ता है ना भैया। इस बात पर टीना को काफी गुस्सा आता है और वह अर्चना के साथ झगड़ने लगती हैं।

टीना अर्चना से कहती हैं, बकवास की बात मत कर। यहां पर कोई रोमांस नहीं चल रहा है, ठीक है। तुम सौंदर्या को हग करती हो तो क्या रोमांस कर रही हो? मेरा दोस्त है, मैं उसे दिन में 50 बार गले लगाऊं, इससे तुमको क्या? बड़ी हो जाओ और यह बकवास बंद करो। इसके बाद अर्चना टीना को जवाब देती हैं कि हम दोस्तों से गले नहीं मिलते, बल्कि उनसे थोड़ी दूरी बनाकर रखते हैं।

बिग बॉस 16 के उसी प्रोमो में अर्चना गौतम और एमसी स्टैन के बीच भी झगड़ा होते हुए दिखाया गया। इसमें अर्चना कहती एमसी स्टैन को लेकर कहती है कि मैं उनके फैंस को बताना चाहती हूं कि वह जिस दिन से घर में आए हैं, उन्होंने एक भी ड्यूटी नहीं की। इसके बाद एमसी गुस्से में कहते हैं कि तेरे बाप का नौकर नहीं हूं? ऐसे में दोनों के बीच झगड़ा बढ़ जाता है।

दोनों ही कंटेस्टेंट लगातार एक-दूसरे के साथ झगड़ा करते हैं और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते नजर आते हैं।  वीकेंड के वार में सलमान अर्चना की क्लास लगा चुके हैं। देखना अब यह होगा कि आने वाले एपिसोड में सलमान अर्चना गौतम और एमसी स्टैन को लेकर क्या एक्शन लेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

धुएं से धूमिल आबचंद की पहचान:जहां चट्टानों पर दर्ज है आदिम मानव की कहानी     |     टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षक संघ सख्त : 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए नियम को बताया ‘प्राकृतिक न्याय’ के खिलाफ, देशव्यापी आंदोलन का ऐलान     |      नगर परिषद परिसर में विशेष जनकल्याण शिविर आयोजित     |     जिला पंचायत सीईओ द्वारा ग्राम पंचायत धरमपुरा का निरीक्षण     |     रतन सोलंकी बने धरसीवा ब्लॉक INTUC अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष     |     उधोग ने छीना दर्जनो गांवों का सुकून विकास या विनाश का खेल     |     सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष: धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने ‘घर-घर चलो अभियान’ के तहत ग्रामीणों से किया सीधा संवाद     |     विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर फेक्ट्री से 9 बाल श्रमिकों का बचाव     |     मादक पदार्थों की बिक्री करने वाली महिला बदमाश की गतिविधियों पर बड़ी चोट : कुख्यात आदतन बदमाश मुस्कान रात्रे हुई जिला बदर     |     एम सी भोपाल में नवनियुक्त कार्यकारिणी समिति की बैठक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811