जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के स्कूल के विद्यार्थी एक छात्र को बेरहमी से पीटते दिखे। घटना चार-छह दिन पुरानी बताई जा रही है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित छात्र के पिता अपने बेटे को लेकर रांझी थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने भी वीडियो और शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रांझी थाना प्रभारी सहदेव साहू ने बताया कि मारपीट की घटना के बाद वीडियो वायरल हुआ, जिसके आधार पर बच्चे का पिता मामला दर्ज करवाने आए थे। बताया जाता है कि स्कूल के छात्र किसी बात को लेकर नाराज हुए और साथी पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। उसे कई विद्यार्थी मिलकर पीट रहे थे। बताया जा रहा है, कई आरोपित विद्यार्थी पीड़ित के साथ ही पढ़ाई करते हैं। घटना के बाद छात्र काफी देर तक रोता रहा और उसको आंतरिक चोटें लगी हैं। पुलिस का कहना है कि वे पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेंगे।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.