Let’s travel together.

स्कूल के छात्रों ने दोस्त को लात-घूंसों से पीटा, वीडियो वायरल होने पर माता-पिता पहुंचे थाने

96

 जबलपुर ।  रांझी थाना क्षेत्र के स्कूल के विद्यार्थी एक छात्र को बेरहमी से पीटते दिखे। घटना चार-छह दिन पुरानी बताई जा रही है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित छात्र के पिता अपने बेटे को लेकर रांझी थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने भी वीडियो और शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रांझी थाना प्रभारी सहदेव साहू ने बताया कि मारपीट की घटना के बाद वीडियो वायरल हुआ, जिसके आधार पर बच्चे का पिता मामला दर्ज करवाने आए थे। बताया जाता है कि स्कूल के छात्र किसी बात को लेकर नाराज हुए और साथी पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। उसे कई विद्यार्थी मिलकर पीट रहे थे। बताया जा रहा है, कई आरोपित विद्यार्थी पीड़ित के साथ ही पढ़ाई करते हैं। घटना के बाद छात्र काफी देर तक रोता रहा और उसको आंतरिक चोटें लगी हैं। पुलिस का कहना है कि वे पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811