Let’s travel together.

बेटी आराध्या का हाथ पकड़कर चलने पर फिर ट्रोल हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन

118

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ बेहतरीन मां भी हैं,  उन्हें हर फंक्शन और खास मौकों पर अपनी बेटी आराध्या के साथ देखा जाता है और इस दौरान वह अक्सर अपनी बेटी का हाथ थामे नजर आती हैं। हालांकि इसके चलते एक्ट्रेस को कई बार ट्रोल भी किया जाता है। हाल ही में ऐश्वर्या राय एक बार फिर से बेटी आराध्या का हाथ पकड़े नजर आईं, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें फिर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

पैपराजी पेज वायरल भयानी से साझा किए गए वीडियो में ऐश्वर्या राय और आराध्या को एयरपोर्ट से निकलते देखा जा सकता है। इस दौरान ऐश्वर्या आराध्या का हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठती हैं, वहीं अभिषेक बच्चन भी बाद में आते दिखे। इस दौरान ऐश्वर्या राय ब्लैक में नजर आईं तो वहीं आराध्या को लाइट पिंक टॉप में देखा जा सकता है। अब इसी को लेकर यूजर्स ने अपनी-अपनी तरह से कमेंट करने शुरू कर दिए। जहां कुछ यूजर्स ऐश्वर्या को ट्रोल करते दिखे तो कुछ उनको डिफाइन करते नजर आए।

एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “मुझे लगता है कि उसके (आराध्या) पैर में दिक्कत है, इसलिए वो उसको पकड़ती है।” वहीं दूसरे ने लिखा, “हो सकता है कि बच्ची की टांगो में कोई प्रॉब्लम हो…लेकिन मुझे उम्मीद नहीं कि ऐसा होगा…लोग एक बार एक ही बात कमेंट करते हैं, उसने अपनी मां का हाथ पकड़ा है..या उसके हेयर स्टाइल के बारे में, बच्ची को तो बख्श दो यार।” एक अन्य ने लिखा, “कुछ सालों बाद वह भी प्लास्टिक सर्जरी कर बॉलीवुड में कदम रखेंगी।” एक और ने लिखा, “वह बच्चों को अपनी पर्सनल गुड़िया की तरह ट्रीट करती हैं।” इसी तरह से अन्य यूजर्स भी अलग-अलग तरह से अपनी राय रखते नजर आ रहे हैं।

बात करें वर्क फ्रंट की तो ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में मणित्नम की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन’ में नजर आईं थीं। वहीं अभिषेक बच्चन को लेकर चर्चा है कि वह जल्दी ही तमिल फिल्म करुप्पु दुरई (केडी) के हिंदी वर्जन में केडी का किरदार अदा करेंगें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811