Let’s travel together.

नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर तंज ‘वे दिल्ली में रहते हैं, आत्मा श्यामला हिल्स में भटकती रहती है’

0 115

 

भोपाल ।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के सीएम हाउस में हुई बैठक को लेकर दिए गए बयान पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि सरकार जाने के बाद कमलनाथ जी सशरीर तो दिल्ली में रहते है लेकिन सत्ता सुख प्राप्ति के लिए उनकी आत्मा श्यामला हिल्स में ही भटकती रहती है। शायद इसलिए ही उन्हें पता चल जाता है कि सीएम हाउस में हुई बैठकों में होता क्या है।

कमलनाथ पर तंज: गृह मंत्री ने कहा कि कमलनाथ जी ने बयान दिया है कि ‘सीएम हाउस में गत दिवस हुई बैठक अधिकारियों/कर्मचारियों पर दबाव बनाने के लिए आयोजित कि गई थी। मैं कमलनाथ जी से पूछना चाहता हूँ, कि उनके पास ऐसी कौन सी दिव्य दृष्टि है जो वह सीएम हाउस में हुई बैठकों का हाल उनको बता देती है। मुझे तो लगता है कि कमलनाथ जी सशरीर भले ही दिल्ली में रहते हो लेकिन सत्ता सुख प्राप्ति कि लालसा में उनकी आत्मा या कहे लालसा श्यामला हिल्स सीएम हाउस में ही भटकती रहती है। इसलिए उन्हें सब पता चल जाता है।’ उन्होने कहा कि कमलनाथ जी जितनी चिंता बीजेपी की करते हैं, अगर उतनी चिंता अपनी सरकार व विधायकों की कर लेते तो न सरकार गिरती और न ही 40 विधायक पार्टी छोड़कर जाते। राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग भी नहीं होती। लेकिन कमलनाथ जी को दूसरों के घर में झांकने से ही फुर्सत नहीं मिलती। वे अपनी पार्टी पर ध्यान देते तो काँग्रेस कि यह हालत नही होती।

इंदिरा कांग्रेस अब इंटरनेट कांग्रेस हुई: नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ट्विटर पोस्टर और बयानों तक ही सीमित रहने वाली कांग्रेस अब इंटरनेट मीडिया कांग्रेस बन रही है। इस मीडिया की कांग्रेस को जरूरत भी है क्योंकि उनके नेता रोज़ ऐसे कारनामे करते हैं कि उसे दुनिया को दिखाने के लिए यह मीडिया जरूरी भी है। अब इंदिरा कांग्रेस इंटरनेट कांग्रेस बन कर ही रह गयी है। गृह मंत्री ने कहा ‘उनके नेताओं की स्थिति देखो कोई खंबे पर चढ़ रहा है। कोई रिवॉल्वर चला रहा है, गाना गाते में डिस्को करते फायरिंग कर रहा है। यह सब अब कांग्रेस का इंटरनेट मीडिया जनता को दिखाएगा जिससे उनके नेताओं का सम्मान समाज में ओर बढ़ सके।’ उन्होने कहा कि वैसे भी अब कांग्रेस ट्विटर पोस्टर और बयानों तक ही सीमित रह गई है। इंटरनेट मीडिया कांग्रेस भी बना ही रहे हैं। आने वाले समय मे कांग्रेस वर्चुअल और दूर दर्शन काग्रेंस हो जाएगी, निकट से उसके दर्शन ही नहीं होंगे।जनता तो पहले ही कांग्रेस को दूर से प्रणाम कर चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान : ग्राम हातौद में लगा स्वास्थ्य शिविर     |     सड़क नहीं होने से नंदोरा में 19 वर्षीय युवक की मौत का मामला, ग्रामीणों ने अम्बेडकर चौराहे पर किया प्रदर्शन     |     शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया उमंग दिवस     |     श्रीकृष्ण की ससुराल जामगढ़ की गलियां आज बनेगी कुंज गली       |     बम्होरी में चित्रकला कार्यक्रम: बच्चों ने चित्रों में दिखाई विकसित भारत की कल्पना     |     रायसेन में सड़क हादसे के घायलों के लिए जीवनरक्षक बने CMHO डॉ. दिनेश खत्री     |     छात्रों की गूंज’ में छिपी सत्ता की अनुगूंज ! अजय बोकिल      |     जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव संपन्न, 16 विधाओं में भैया-बहनों ने बिखेरा हुनर     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811