Let’s travel together.

आरोन में बजरंग दल ने निकाली विशाल शोर्य यात्रा,नगर में सैकड़ों जगह भव्य स्वागत

0 102

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वधान में विशाल शोर्य यात्रा का आयोजन नगर में किया गया शोर्य यात्रा का स्वागत नगर में सैकड़ों जगह लोगों ने फूल बरसाकर किया सर्वप्रथम श्री राम दरबार भारत माता और हनुमान जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई मंच संचालन आचार्य पद्धति के सौरभ रजक प्रखंड मंत्री द्वारा करते हुए प्रांत से आए अतिथियों का परिचय करवाया प्रांत से आए अतिथि बजरंग दल प्रांत सह संयोजक अवधेश तिवारी का स्वागत श्रीफल भगवा पट्टी भेंट कर जिला सह संयोजक सुनील शर्मा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए तिवारी जी द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करते हुए बताया कि शोर्य यात्रा में हर हिंदू को अपने घरों से निकलना है हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया है उनके बलिदान को हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे हिंदू समाज के लिए हम हर घर से निकल कर हाथों में शस्त्र लेकर धर्म की रक्षा करेंगे शोर्य यात्रा पुरानी गल्ला मंडी से प्रारंभ होते हुए गॉड मोहल्ला सिरोंज रोड से दास हनुमान मंदिर चौराहा नगर परिषद रोड से होते हुए वरवट पुरा रिजोदा रोड से वापस दास हनुमान मंदिर चौराहा से नगर के मेन मार्केट में निकली

उसके बाद लक्ष्मी टॉकीज गली से होते हुए पुरानी गल्ला मंडी पहुंची शोर्य यात्रा जैसे ही शुरू हुई बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कारवां बढ़ता गया नजर पसार संख्या बढ़ती गई करीब सैकड़ों की संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए और शोर्य यात्रा को भव्य और विशाल बनाया नगर में सैकड़ों जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया यात्रा कतारवद पूर्णता अनुशासन से नगर में निकली लोगों ने उत्साह वर्धन करते हुए जय जय श्रीराम के नारे लगाए बजरंगदल प्रार्थना प्रखंड अध्यक्ष राजेश शास्त्री द्वारा कराई अंत में आभार व्यक्त बजरंग दल जिला सह संयोजक सुनील शर्मा द्वारा किया गया अल्पाहार के वाद कार्यक्रम समापन किया गया इस मौके पर कार्यक्रम में शामिल विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री सुरेश शर्मा जिला अध्यक्ष इमरत सिंह सोलंकी प्रखंड अध्यक्ष राजेश शास्त्री जिला मंत्री लक्ष्मीनारायण ओझा जिला संयोजक भूपेंद्र कुशवाहा जिला सह गौ रक्षा प्रमुख हरीसिंह राजपूत प्रखंड संयोजक रितिक अहिरवार के साथ भानु सोलंकी निक्की प्रजापति दीपक ओझा मोंटी शर्मा मयंक रघुवंशी जैकी चोपड़ा ऋतिक नामदेव हरवीर रजक कुंदोली समरथ नायक मनोहरपुरा दीपक कुशवाह सेहरोक शामिल हुए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811