Let’s travel together.

पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे ने गणमान्य लोगों से मुलाकात कर अपराधों पर नियंत्रण करने लिए सुझाव

0 311

सिलवानी रायसेन । जिला के नवागत पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे सोमवार को करीब 4:30 बजे पुलिस थाना सिलवानी पहुंचे और नगर के जन प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों से मुलाकात कर महिला अपराधों पर नियंत्रण करने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे, सड़कों की तरफ भी लगाए जाने का अभियान चलाकर लोगों को जागृत करने के लिए प्रेरित किया। सड़कों पर घूम रहे गोवंश ट्रैफिक व्यवस्था आदि के बारे में भी सुझाव लिए। उपस्थित लोगों से पुलिस की कार्य प्रणाली की जानकारी लेकर सभी को आश्वस्त किया की पुलिस हमेशा आपके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से शहर की गंगा जमुनी परंपरा के अनुसार आप लोग त्योहार मनाते आए हैं आगे भी मनाए और किसी प्रकार की दिक्कत आने पर डायरेक्ट उनसे भी संपर्क कर सकते हैं। महिला अपराधों के बारे में स्कूल कॉलेज, छात्रावास की छात्राओं को समझाइश देने समाजसेवियो द्वारा भी समाज की महिला पुरुषों को जागृत करने पर जोर दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा, लोगों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी।


इस दौरान भाजपा नेता विभोर नायक, प्रदीप कुशवाहा, मोहन साहू ने फूल माला और मुंह मीठा कर सम्मान किया।
वहीं एसडीएम प्रकाश नायक, तहसीलदार सुधीर शुक्ला सहित प्रशासनिक अधिकारियों से क्षेत्र की जानकारी ली।
तत्पश्चात संपूर्ण थाने का निरीक्षण कर एसडीओपी अनिल मौर्य, थाना प्रभारी डीपी सिंह को आवश्यक निर्देश दिए।
बाइट 01 पंकज पांडे पुलिस अधीक्षक रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811