Let’s travel together.

थम गये सब दो मिनिट ,निःशब्द शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

0 552

रायसेन ।आज शहीद दिवस के उपलक्ष में मुख्य बाजार सहित सभी सरकारी दफ्तरों में 2 मिनट का मौन रख शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे ने कलेक्ट्रेट में SDM एल के खरे और नायब तहसीलदार शिवांगी खरे ने महामाया चौक पर दो मिनिट का मौन रखा।

-रायसेन में आज शहीद दिवस के अबसर पर शहीदों को नमन किया गया तो वही 2 मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।रायसेन के स्थानीय महामाया चौक पर गांधी प्रतिमा के पास सायरन बजाकर मौन धारण की शुरुआत की गई जैसे ही सायरन बजा,जो व्यक्ति जहां था वहीं रुक कर उसने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की 2 मिनट तक चले इस मौन धारण में सभी ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए तो वही अपनी कृतज्ञ श्रद्धांजलि शहीदों को अर्पित की।

जैसे ही सायरन की आवाज शुरू हुई रायसेन के मुख्य बाजार में जो व्यक्ति जहां था उसने वहीं खड़े होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।स्थानीय महामाया चौक पर कार्यक्रम के बाद रायसेन एसडीएम एल के खरे ने कहा कि पूरे रायसेन जिले में शहीद दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है तो वहीं 2 मिनट का मौन धारण कर सच्ची श्रद्धांजलि दी जा रही है। राकेश तोमर ने कहा कि शहीदों के बलिदान के कारण ही देश को आजादी मिली है और शहीद दिवस पर हम श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।युवा नेता शुभम उपाध्याय ने कहा कि शहीदों के कारण देश स्वतंत्र है और हम खुली आजादी जी रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एस ए टी आई कर्मचारियों ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार लगाई     |     किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा नरवाई प्रबंधन के विषय में किसानों को दी गई सलाह     |     जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्वाल बाबा जल झिरनिया जलाशय में साफ सफाई      |     5 वें दिन हुई समाधि..मुनि श्री निर्दोष सागर महाराज की डोला में पहुंचे हजारों श्रद्धालु     |     संघर्ष और सफलता की मिसाल: विपरीत परिस्थितियों में छात्रों ने रचा इतिहास     |     भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन 19 अप्रैल को     |     सिलवानी के पिपलिया कला में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन सहयोग से श्रमदान     |     भाजपा के राज्यों में सत्ता संधान के अभिनव फंडे…!- अजय बोकिल     |     वात्सल्य का वातावरण मिला तो निखर गई बच्चों की प्रतिभा     |     छतरपुर जाते समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811