– जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा के साथ अभूतपूर्व स्वागत
भोला नहीं माने रे मचल गए नचवे को भजन पर जमकर नाचे बाराती, लगे हर-हर महादेव के जयकारे
सी एल गौर रायसेन
श्री रामलीला महोत्सव के चलते शनिवार को शिव बारात का विशाल एवं आकर्षक आयोजन किया गया भगवान भोलेनाथ की बारात शहर के पाटन देव स्थित श्री हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई बारात में भगवान शिवजी घोड़े पर सवार होकर बारातियों के साथ शोभा बढ़ाते हुए

चल रहे थे, उनके साथ भगवान राम लक्ष्मण, ऋषि मुनि, भूत प्रेत, देवगण, एवं शहर के बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी बाराती बनकर हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए साथ चल रहे थे। शिवजी की बारात का पाटनदेव, नगर पालिका अध्यक्ष के घर के सामने, राठौर होटल के पास, मुखर्जी नगर चौराहा, डाकघर, गर्ल्स स्कूल के सामने पुष्प वर्षा कर दर्शकों ने जोरदार स्वागत किया। शिव बारात जैसे ही भोपाल सागर तिराहा पहुंची वहां मौजूद श्री हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने पुस्प वर्षा के साथ जोरदार बारात का स्वागत किया । इसके पश्चात शिव बारात का स्वागत रामलीला गेट के सामने, महामाया चौक एवं रामलीला मार्ग पर जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया । बारात में ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो साक्षात भगवान भोलेनाथ की बारात शहर में लग रही हो पूरे समय में माहौल शिवमय दिखाई दे रहा था,

सड़कों के आसपास भी बड़ी संख्या में दर्शक भगवान शिव के दर्शन करने एवं बारात को देखने के लिए सड़क के आसपास खड़े दिखाई दिए। बारात में बाराती जमकर नाचते हुए झूमते हुए भगवान भोलेनाथ के मधुर भजनों की तान पर आनंद लेते हुए चल रहे थे। शिव बारात में प्रमुख रूप से श्री रामलीला मेला समिति के अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पति राम प्रजापति, समाजसेवी महेश श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह राठौर, पंडित राजेंद्र शुक्ला, पंडित परमेश्वर शर्मा, मनोज अग्रवाल, अशोक सोनी, जगत महाराज, मदन चंचलानी, संदीप दुबे, राजेश पंथी, कैलाश पहलवान, शंकर लाल चक्रवर्ती, लखन चक्रवर्ती, संजीव शर्मा, बृज बिहारी मिश्रा, कैलाश नामदेव, रवि खत्री, राहुल परमार, रवि प्रजापति, मनोज यादव, चंद्रशेखर ताम्रकार, राहुल करण, राधेश्याम सराठे, लीला सोनी,मनमोहन रैकवार, विजय सिंह राठौर, अशोक सेन, जीतू सेन, अशोक मांझी, जगदीश रैकवार, मयंक चतुर्वेदी, संघर्ष शर्मा, रामबाबू शर्मा, वीरेंद्र ठाकुर, जमुना कुशवाहा, मलखान ठाकुर, भुवनेश्वर कुशवाहा, धर्मेंद्र शर्मा, नूतन कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में बारात में भाग लिया एवं धर्म का लाभ उठाया शहर से होते हुए बारात श्री रामलीला मैदान पहुंची जहां भगवान शिव जी की महा आरती का आयोजन एवं विशेष पूजा की गई इसके पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया।

रामलीला में आज रविवार को होगी राम जन्मोत्सव की भव्य प्रस्तुति
श्री रामलीला मेले में रविवार को रामलीला के स्थानीय कलाकारों द्वारा भगवान श्री राम जन्मोत्सव की भव्य एवं आकर्षक प्रस्तुति रामलीला मैदान में की जाएगी रामलीला का मंचन देखने लायक होगा श्री राम चरित्र मानस के आधार पर रामलीला का आयोजन किया जा रहा है अयोध्या चक्रवर्ती राजा दशरथ के घर भगवान राम लक्ष्मण भरत एवं शत्रुघ्न चारों सुख मारो का जन्म होगा श्री रामलीला मेला समिति के पदाधिकारीयो ने राम जन्मोत्सव की प्रस्तुति देखने एवं धर्म का लाभ उठाने की अपील शहर के सभी सनातन धर्म प्रेमियों से की है।