लूट की राशि 1 लाख 60 हजार बरामद
रायसेन। कृषि उपज मंडी परिसर में एक किसान के साथ लूट हो गई। एक युवक एक लाख साठ हजार रुपए लेकर भागा तो भाग रहे चोर को किसान और हम्मांलो ने पकड़ लिया और चोर की जमकर धुनाई कर दी है। मोके पर रायसेन पुलिस पहुंच गई है। लूट के रुपए बरामद कर लिए हैं। चोर की जमकर धुनाई करते हुए उसे थाने लेकर आए और पुलिस के हवाले कर दिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने नागरिकों की जागरुकता की सराहना करते हुए कहा है कि जागरूक नागरिकों को पुरुस्कृत किया जाएगा।