Let’s travel together.

महेन्द्रानंद पर,मारपीट कर धन बसूलने का आरोप, गैर जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज

0 238

विनोद साहू बाड़ी रायसेन

जिले के अंतिम छोर पर कलकल बहने बाली माँ नर्मदा की तपस्या और भक्ति के लिए मानव लालयित रहते हैं लेकिन गृहस्थ जीवन में सभी के लिए यह साधना कर पाना यह संभव नहीं होता ।


नारेदश्वर तीर्थ नाम होती थी बसूली 
मोतलसिर रेत खदान के नाम पर रायसेन जिले में ख्याति अर्जित कर चुकी । इस खदान से प्रतिदिन सेकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉली वैध अवैध रुप से भरी जाती हैं । इस रेत व्यापार में ठेकेदार के आने से क्षणिक अंकुश तो लग गया था लेकिन ठेकेदार ने इस खदान को नये आदेश में छोड़ दी । लिहाजा इस रेत खदान को ग्राम के दबंग राजनीतिक लोगों ने संचालित करना शुरु कर दिया.. इस सुनहरे अवसर को महेन्द्रानंद व उनके अनुयायियों ने भुनाने के लिए एक अतिरिक्त रेत खदान के लिए लीड बनवा कर आनेबाले ट्रैक्टर चालक से रायल्टी के पाँच सो रुपये रंगदारी के रुप में माँगे जाने लगे और सुल्तानपुर तक की गारंटी लेने की बात डंके की चोट पर ले रहे थे ।

खाद छोड़ने गये ट्रैक्टर ट्राली के चालक के साथ की मारपीट
बरेली थाने में फरियादी परसराम पिता धनसिंह कहार ने थाना प्रभारी को बताया कि में मानक जैन बाड़ी का ट्रैक्टर चलाता हूँ दिनांक 15.12.2022 को बाड़ी से खाद भरकर मोतलसिर जा रहा था कि रात करीब 9 बजे गाँव के बाहर मोतलसिर का महेन्द्रानंद महाराज ने ट्रैक्टर रोक लिया और अड़ीबाजी कर पाँच सो रुपये की माँग की मना करने पर गंदी गंदी माँ बहन की गालियां देकर मेरी कालर पकड़कर नीचे उतारकर हाथ मुक्कों से मारापीटा और दो हजार की माँग करने लगा । पूरी बात सुनने के बाद थाना प्रभारी ने फरियादी का मेडीकल कराने के उपरांत धारा 341/294/327/व 323 में मुकदमा दर्ज किया।
अब सबाल उठता हैं कि क्षेत्र में खुलेआम दबंगों द्वारा अड़ीबाजी कर बसूली की जा रही हैं तो शासन प्रशासन कहाँ हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811