Let’s travel together.

धरसीवा में हाइवे ने फिर निगली एक जिंदगी दस माह में हुई 75 कि मौत

0 143

खूनी सड़क बनी सिक्स लाइन

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

रायपुर बिलासपुर हाइवे के सांकरा से सिमगा तक सिक्स लाइन बनने के बाद से सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे बेतरतीव ढंग से बनी सिक्स लाइन अंडरब्रिज विहीन सिक्स लाइन सड़क पार करते समय अक्सर लोगो की मौत का कारण बन रही है।

नहीं था अंडरब्रिज सिक्स लाइन पार करते समय ट्रक ने रौंदा
जानकारी के मुताबिक जीके टाउन शिप निवासी गज्जू बघेल पिता सुद्ध बघेल उम्र 45 वर्ष सिलतरा के समीप सिक्स लाइन किनारे स्थित जीके टाउन शिप कालोनी में स्वीपर का काम करता था और अपने चाचा के पास रहता था शाम के समय वह बर्तन लेने चरोदा के लिए निकला गुरु फ्यूल्स पेट्रोल पंप के सामने से सिक्स लाइन को जान हथेली पर रखकर पार करना पड़ता है क्योकि यहां भी अंडरब्रिज का निर्माण नहीं किया है मृतक भी अंडरब्रिज के अभाव में पैदल सिक्स लाइन पार के रहा था तभी तीव्र रफ्तार से आ रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 एनवाय 6436 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया सर से लेकर आधा शरीर ट्रेलर के पहियों में इस तरह कुचल गया कि सिक्स लाइन खून से लथपथ हो गई ।


सुबह पता चला चाचा को
मृतक के मातापिता इस दुनिया मे नहीं है एक बड़ा भाई ही है मृतक रज्जू मूल रूप से कूँरा का निवासी है अविवाहित है और अपनी रोजी रोटी चलाने जीके टाउनशिप में स्वीपर का काम कर वही रहता था
देर शाम घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को मरचुरी में रखबा दिया उधर जब मृतक वापस नहीं पहुचा तब सुबह चाचा खोजने निकले और पता चला कि दुर्घटना में उसकी मौत हो चुकी है गुरुवार शाम पोस्टमार्डम के बाद शव परिजनो को सौप दिया है।
दस माह में निगल ली सिक्स लाइन 75 जिंदगियां
बेतरतीब ढंग से बनाये गए सिक्स लाइन में सांकरा से चरोदा तक सड़क के दोनो किनारे ओधोगिक इकाइयां ओर गांव होने के बाद भी सिक्स लाइन में सांकरा चोक सिलतरा पुराना चोक सीएसआईडीसी कार्यालय के सामने ओर चरोदा में गुरु फ्यूल्स के सामने अंडरब्रिज का निर्माण होना था लेकिन नहीं किया गया होना इसलिये था क्योकि निर्माण के पूर्व जनसुनवाई में यही मुद्दा उठाया गया था कि जब सिक्स लाइन बनेगा ट्रैफिक ओर बढ़ेगा तो उधोगों में एवं जरूरी काम से आने जाने वाले ग्रामीणो को सड़क पार करने में दिक्कत होगी दुर्घटनाएं बढ़ेगी क्या अंडरब्रिज् बनेगा इस पर जनसुनवाई में स्प्ष्ट कहा गया था कि बनेगा साथ ही सिक्स लाइन पर दोनो तरफ से उतरने चढ़ने की व्यवस्था भी होगी लेकिन जब निर्माण हुआ तो इतनी मनमानी की गई कि किसी की कोई सुनवाई नहीं हुई और सिक्स लाइन बिना किसी अंडरब्रिज के बनकर एक खूनी सिक्स लाइन के रूप में तैयार हो गई।


आये दिन कोई न कोई इस सिक्स लाइन पर अपने प्राण गंवा रहा है
पुलिस रिकार्ड के अनुसार जनवरी से अक्टूबर के बीच धरसीवा थानाक्षेत्र में 70 सड़क हादसे हुए जिनमे 75 लोगो की जान गई विनमे 70 पुरुष और 5 महिलाओं ने इस बेतरतीब सिक्स लाइन पर दर्दनाक हादसों में प्राण गंवाए हैं।
स्कूली विधार्थी भी जान हथेली पर रखकर करते हैं सड़क पार
सिक्स लाइन के पश्चिम में ओधोगिक क्षेत्र के फेस टू होते हुए 4 किलो मीटर की दूरी पर मुरेठी नामक गाँव है मुरेठी और आसपास के सैंकड़ो छात्र छात्राएं 4 किलो मीटर दूर सिक्स लाइन के पूर्व दिशा में स्थित सिलतरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पढ़ने आती हैं अंडरब्रिज के अभाव में वह प्रतिदिन अपनी साइकिलें सिक्स लाइन के पहले ही सीएसआईडीसी भवन परिसर रखकर पैदल जाती हैं जान हथेली पर रखकर सुबह सिक्स लाइन पार करती हैं और शाम को छुट्टी के बाद कई बार अंडरब्रिज की मांग को लेकर आन्दोलन भी किया लेकिन नतीजा सिफर निकला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |     नागौरी की पहाड़ी पर बिखरी हजारों साल पुरानी विरासत, संरक्षण के इंतजार में ऐतिहासिक शैलचित्र     |     निकाय स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन     |     पेंशनर महासंघ जिला उज्जैन के निर्वाचन संपन्न,राजकुमार जोशी जिला अध्यक्ष बने     |     ट्रक की टक्कर से बिजली केबल टूटी, हाईवे पर गिरी चालू लाइन; एक घंटे तक तार के ऊपर से गुजरते रहे वाहन     |     बंदरों के आतंक से स्कूल में सहमे बच्चे, छत की सीमेंट चादर-कवेलू तक फोड़ रहे बंदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811