Let’s travel together.

गुना में राज्य स्तरीय शालेय बाक्सिंग प्रतियोगिता का रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा भव्य शुभारंभ

0 166

 

खेलो के माध्यम से बच्चों के शारिरिक व मानसिक विकास करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है -विधायक

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

आज गुना मे 66वी राज्य स्तरीय शालेय 17;बर्ष बालक /बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता दिनांक 7 /12/22 से दिनांक 10/ 12/ 22 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का गुना के उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान पर रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम के अलग अलग संभागों से आये बाक्सिंग प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का स्वागत जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य में जिला व पुलिस प्रशासन के निर्देशन में शिक्षा विभाग व खेल व युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया
आज आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ में नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी श्रीसी एस सिसोदिया द्वारा स्वागत भाषण मे सभी का आत्मीयता से स्वागत किया गया इस अवसर उपस्थित अतिथियों का शस्त्र झंडा दिवस के अवसर पर बैच लगाकर पुष्प मालाओं द्वारा अतिथियों व विभिन्न संभागों से आये कोच का स्वागत किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुना विधायक श्री गोपीलाल जाटव,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरविंद धाकड़, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिकरवार, सांसद प्रतिनिधि द्वय श्री रमेश मालवीय श्री सचिन शर्मा, नपा अध्यक्ष श्री धर्म सोनी ,विधायक प्रतिनिधि श्री रमेश पुरी,हांकी संघ के सचिव श्री बृजेश दुबे,अन्य जनप्रतिनिधि श्री रवीन्द्र भट्ट सहित उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर विधायक श्री गोपीलाल जाटव,जिपं अध्यक्ष श्री अरविंद धाकड़, भाजपा अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिकरवार द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमारे जिले का सौभाग्य है कि गुना में राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है हमारी सरकार का उद्देश्य है कि खेलों के माध्यम से खिलाड़ियों का शारीरिक व मानसिक विकास किया जाये और प्रदेश व देश मे आयोजित होने वाले विभिन्न खेलों मे ज्यादा से ज्यादा मैडल जीतकर नाम रोशन करे
इस अवसर पर कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए., पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी श्री सी एस सिसोदिया जिला शिक्षा अधिकारी व सहायक संचालक श्री राजेश गोयल शिक्षा विभाग व खेल एवं युवा कल्याण की टीम सहित 8 संभागों के लगभग 220 खिलाड़ी बिशेष रुप से उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811