ओबेदुल्लागंज रायसेन।वन मंत्री कुँअर विजय शाह ने रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज वनमंडल के अंतर्गत आने वाले रातापानी अभ्यारण में झिरी गेट और देलवाड़ी गेट की सफ़ारी का हरि झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
झिरी गेट की सफारी 40 किमी की है जिसमें जंगल एवं वन्यप्राणियों के अलावा केरी महादेव, रणभैंसा, मलखार विलेज क्राफ्ट सेंटर आकर्षण के मुख्य केंद्र है। इस गेट पर 6 सफारी वाहन अनुबंधित किये गए है। पर्यटक 3000 रुपये सफारी शुल्क 480 रुपये गाइड शुल्क एवं 125 रुपये प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क दे कर इस सफारी का लुफ्त उठा सकते है।

देलवाड़ी गेट की सफ़ारी 20 किमी की है इस मार्ग पर पर्यटक प्रकृति के अनुपम छटा से भरी घाटियों, युद्धबंदी शिविर, सनसेट पॉइंट एवं गिन्नौरगढ़ किले के पैदल भ्रमण का लुफ्त उठा सकते है। इस गेट पर 3 सफारी वाहन अनुबंधित किये गए है। पर्यटक 2600 रुपये सफारी शुल्क 480 रुपये गाइड शुल्क एवं 125 रुपये प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क दे कर इस सफारी का लुफ्त उठा सकते है।