Let’s travel together.

प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर शराब बेचने पर पर शराब दुकान दो दिन के लिए सील,10 हजार जुर्माना

0 238

देवेश पाण्डेय सिलवानी बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज भोपाल रोड पर स्थित देशी एवं अंग्रेजी शराब ठेका पर प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर शराब बेचने के मामले पर कलेक्टर अरविंद दुवे द्वारा संज्ञान लिया गया और गुरुवार को आबकारी विभाग द्वारा ठेके पर छापामार कार्रवाई की गई जहां आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाने पर ठेके को 2 दिन के लिए सील किया गया और ठेकेदार के विरुद्ध दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
आबकारी अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार वीरेंद्र राय कंपोसिट देशी-विदेशी मदिरा समूह के द्वारा प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर शराब बेचने का मामला प्रकाश में आते ही ठेके का निरीक्षण किया गया जहां पर उपस्थित कर्मचारियों द्वारा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाने पर और ठेके के संचालन में अनियमितता पाए जाने पर ठेकेदार वीरेन्द्र राय (झांसी) के विरुद्ध दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है और 2 दिन के लिए ठेका सील कर दिया गया है।
स्थानीय आबकारी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर शराब बिक्री के मामले में उक्त कार्रवाई की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811