Let’s travel together.

भरदा में अतिक्रमण अवैध पेड़ों की कटाई मामले में डिप्टी रेंजर और वनरक्षक के निलंबन से आक्रोश

0 283

–वन कर्मचारी संघ वनमंत्री सामान्य वन मंडल अधिकारी औबेदुल्लागंज मुख्य वन संरक्षक भोपाल को सौंपा ज्ञापन
-आंदोलन की दी चेतावनी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा डिप्टी नरेश कुशवाहा फॉरेस्ट गार्ड सतीश खत्री के निलंबन को बहाली की उठाई मांग

रायसेन। चिलवाहा व रेंज के वन वीटभरदा में तैनात डिप्टी नरेश कुशवाहा और फॉरेस्ट गार्ड सतीश खत्री के निलंबन के मामले में बुधवार को नया मोड़ ले लिया है .मप्र वन कर्मचारी संघ जिला इकाई रायसेन के समस्त वन कर्मचारी एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर ।यहां कलेक्टर अरविंद दुबे सहित डीएफओ सामान्य वन मंडल औबेदुल्लागंज विजय कुमार सिंह सीसीएफ वृत भोपाल राजेश खरे मुख्य वन संरक्षक सहित वनमंत्री डॉ कुंवर विजय शाह को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में उल्लेखित किया गया है कि वन परिक्षेत्र
चिलवाहा सामान्य वन मंडल ओबैदुल्लागंज में वरिष्ठ अधिकारियों ने द्वेष पूर्ण कार्रवाई करते हुए डिप्टी नरेश कुशवाहा वनरक्षक सतीश खत्री को बेवजह निलंबित कर दिया गया है ।ज्ञापन के जरिए उन्होंने यह भी खुली चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्दी ही निलंबित वन कर्मचारियों को बहाल नहीं किया गया तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने पत्र क्रमांक 254/ दिनांक 25 नवंबर 2022 का हवाला देते हुए बताया है कि वरिष्ठ अधिकारियों ने छोटे कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। जबकि इस मामले में एसडीओ रूबी उलहक वन रेंजर दशरथ अखंड को भी सस्पेंड किया जाना चाहिए। सारे मामले में डीएफओ विजय कुमार सिंह का कहना है कि इस पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल कराई जा रही है। बाकी वन विभाग के दो अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाना तय है।

जिला वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डिप्टी प्रभात यादव का कहना है कि संयुक्त सर्वे में डीएफओ विजय कुमार सिंह और एसडीओ रूबी उलहक रेंजर दशरथ अखण्ड द्वारा डिप्टी रेंजर नरेश कुशवाहा और फॉरेस्ट गार्ड सतीश खत्री को संयुक्त सर्वे के लिए मौके पर भेजा गया था ।जबकि नियमानुसार एसडीओ रूबी उलहक रेंजर दशरथ अखंड को भी मौके पर पहुंचकर पंचनामा एवं जांच कार्रवाई की जानी थी।बकायदा जांच इसकी जांच रिपोर्ट पंचनामा सहित मौके का मुआयना मय दस्तावेज के डीएफओ विजय कुमार सिंह को सौंपी गई। इसके बावजूद भी डीएफओ विजय कुमार सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों को तो बचा लिया और छोटे कर्मचारियों पर निलंबन की तलवार लटका दी गई।
उल्लेखनीय है कि भरदा वन बीट में भोपाल के बिल्डर आसिम खान ने फार्म हाउस बनाने के उद्देश्य यहां तो एकड़ जमीन खरीदी है। बिल्डर बिल्डर हसन मियां राजस्व अधिकारियों और वन विभाग के कुछ अधिकारियों से सांठगांठ कर वन विभाग की जमीन और राजस्व की जमीन पर जबरन अतिक्रमण कर रहा है। बिल्डर भोपाल में जेसीबी मशीनों के सहारे वन भूमि और देव स्थल पर खड़े पेड़ वह नेस्तनाबूद कर दिया है राजस्व रिकॉर्ड में यह भूमि निजी है जिसके खसरा नंबर 33 / 36 3 अन्य ख सरे हैं। 23 नवंबर 2022 को मौके पर पहुंचकर तहसीलदार रायसेन अजय प्रताप सिंह पटेल राजस्व निरीक्षक नगरिया पटवारी ने भूमि राजस्व कार्ड में जांच की थी जब्ती की कार्रवाई भी की गई थी। वहीं जांच टीम ने पंचनामा भी बनाया गया ।भूमि का नामांतरण राजस्व की निजी भूमि स्वामी का रिकार्ड ब्यौरा द्वारा निरीक्षण दल को दिखाए गए ।इससे साफ जाहिर होता है कि उक्त भूमि राजस्व विभाग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया अपना 108वां स्थापना दिवस, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल हुए शामिल     |     रीवा रिवर फ्रंट को देश में प्रथम स्थान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन और आभार व्यक्त     |     आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा भिण्ड का जिला अस्पताल: उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मांढर में मातर महोत्सव में शामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     IDBI बैंक चरोदा धोखाधड़ी मामला: पीड़ितों को राशि वापसी शुरू, श्रेय को लेकर सियासत तेज     |     दादागिरी पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार     |     60 प्रतिशत कैडर नियुक्ति का लाभ दिलाने की मांग, सहकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय मंदिर  में भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव हर्षोल्लास से मनाया     |     हाईवे-18 पर भूसे का खुला खेल, ओवरलोड वाहनों से हादसों का खतरा; जिले में चारे का संकट गहराने की आशंका     |     9 महीने से फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर लावारिस पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार, जिम्मेदार बेखबर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811