Let’s travel together.

बाबा गुरु घांसीदास जी का शुभ सन्देश भारत ही नहीं अपितु दुनिया को जोड़ने वाला-अनिता शर्मा

0 227

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

धरसीवा विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि सन्त शिरोमणी बाबा गुरु घांसीदास जी का शुभ सन्देश “मनखे मनखे एक समान” भारत ही नहीं अपितु इस सारी दुनिया को आपस मे जोड़ने वाला है।
रविवार को गिरौदपुरी धाम सर्वधर्म पदयात्रा में शामिल हुई धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा को बाबा गुरु घांसीदास जी ने जो शुभ सन्देश दिया उसका अर्थ यही है कि सभी मनुष्य एक समान हैं हमें आपस मे कभी किसी से द्वेष भावना नहीं करनी चाहिए कोई छोटा नहीं कोई बड़ा नहीं सब मनुष्य बराबर हैं उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घांसीदास जी बहुत दयावान थे वह सभी जीवो पर दया करते थे इसलिए उन्होंने वलि प्रथा का विरोध किया मांस मदिरा को कभी अपने पास नहीं आने दिया आज भारत ही नहीं बल्कि पूरे संसार को उन्ही के आदर्शों को जीवन चर्या में अपनाने की जरूरत है तभी हनारा देश ओर दुनिया को एक सूत्र में जोड़ने में सफलता मिलेगी।


छत्तीसगढ़िया सर्व समाज के नेतृत्व में आयोजित गिरौदपुरी धाम पदयात्रा सेजबहार से बाबा गुरु घासीदास जन्म स्थली गिरौदपुरी धाम के लिए जा रही है पदयात्रा मे धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा सुबह दोंदेखुर्द से इस पदयात्रा में शामिल हुई और बाबा गुरु घासीदास जी का आशीर्वाद लेकर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।


इस अवसर में विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने आगे कहा कि गुरु घासीदास जी के संदेश सदैव अमर हैं इस पदयात्रा में सर्व समाज से आह्वान करती हूं की इस पदयात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811