Let’s travel together.

20 हजार रुपये की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक को लोकायुक्त भोपाल ने किया गिरफ्तार

0 806

देवेंद्र तिवारी साँची रायसेन

24 एकड़ कृषि भूमि के सीमांकन के लिए 48 हजार रुपये मांगी थी रिश्वत
-सैयद कोशर अली राजस्व निरीक्षक दीवानगंज मंडल गिरफ्तार
-आवेदक श्री बृजेश चोकसे निवासी श्रीजी टावर, अशोका गार्डन भोपाल की ग्राम सुआखेड़ी की भूमि सीमांकन का मामला

रायसेन। लोकायुक्त पुलिस भोपाल ने एक कृषक की जमीन के सीमांकन की एवज में 48 हजार की रिश्वत मांगने और 20 हजार की किश्त लेते सैयद कोशर अली राजस्व निरीक्षक दीवानगंज मंडल को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार आवेदक बृजेश चोकसे निवासी श्रीजी टावर, अशोका गार्डन भोपाल द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल को दि. 21/11/2022 को लिखित शिकायत की गई कि उसकी ग्राम सुआ खेड़ी थाना सांची जिला रायसेन में 24 एकड़ कृषि भूमि है जो उसके और छोटे भाई और पिता के नाम से है जिसके सीमांकन के लिए आवेदक जब दीवानगंज राजस्व मंडल के R.I. अली से मिला तो 24 एकड़ के प्रति एकड़ 2000 के हिसाब से 48000 रुपए रिश्वत की मांग की। आवेदक की शिकायत का सत्यापन कराया गया जो सही पाई गई । आवेदक के आग्रह पर आरोपी राजस्व निरीक्षक आधी रकम लेने को राजी हो गया । दि. 24/11/2022 को जमीन का सीमांकन करना तय हुआ । आज दि 24/11/2022 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल के निर्देशन में 10 सदस्यीय ट्रैप दल द्वारा शाम लगभग 6 बजे ग्राम सुआखेड़ी में आवेदक की कृषि भूमि पर सीमांकन कार्य के बदले में आवेदक से 20000 रुपए रिश्वत लेते हुए आरोपी राजस्व निरीक्षक सैयद कोशर अली रा. नि. मंडल सांची को रंगे हाथों पकड़ा गया है और रिश्वत राशि बरामद की गई है । मौके की कार्यवाही जारी है। ट्रैप दल में निरीक्षक मनोज पटवा, निरीक्षक विकास पटेल व अन्य सदस्य शामिल हैं ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811