Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाइवे पर 80 वर्षीय बाइक चालक वृद्ध को अज्ञात बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर चोटों के चलते भोपाल रेफर

0 207

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

गुरुवार को सलामतपुर थाना अंतर्गत भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे 18 के दीवानगंज रोड पर एक मोटरसाइकिल चालक को अन्य अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दी। जिसकी वजह से चालक को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार भोपाल विदिशा हाइवे के दीवानगंज हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने एक तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने मोटरसाइकिल से घर जा रहे 80 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर से उनके पैर में गंभीर चोट आई हैं। वहीं मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल बुज़ुर्ग को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया। अज्ञात मोटरसाइकिल चालक टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ एके माथुर ने बताया कि रामनारायण भार्गव उम्र 80 वर्ष निवासी सरार बाइक से घर जा रहे थे। जिन्हें किसी अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दी। उनके पैर में गंभीर चोट आई है। घाव ज्यादा होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया है। पैर के अलावा और कहीं चोट नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811