Let’s travel together.

हांथ के कटे हिस्से में हंसियां बांधकर करते हैं खेत में कटाई,परिवारिक जिम्मेदारियों ने बनाया मजबूत

0 287

हाथ का पंजा कटने के बाद भी बना रहा हौसला

देशी तकनीक से बनवाया था हंसिया

धीरज जॉनसन दमोह

जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के सर्रा ग्राम के नंदलाल जिनके हांथ का हिस्सा एक हादसे के बाद नहीं रहा फिर भी इन्होंने दिव्यांगता को कमजोरी नहीं बल्कि ताकत बना के‌ परिवार का सहयोग करना शुरू किया,जो एक प्रेरणा देने वाली कहानी है।

करीब एक साल पहले खेत पर काम के दौरान थ्रेशर की चपेट में आने से नंदलाल का हाथ कुहनी से अलग हो गया था, चूंकि परिवार में बुजुर्ग माता पिता के अलावा उनकी पत्नी (मीरा) और दो छोटे बच्चे सचिन (12) और हर्षिता (8) भी है जिनकी देखरेख की जिम्मेदारी नंद लाल पर है जिन्हें वे अच्छी शिक्षा भी दिलाना चाहते है शिक्षित न होने के कारण वे पहले से कृषि कार्य कर रहे है।

नंदलाल बताते है कि परिवार के पास करीब 3 एकड़ भूमि है और खेती के लिए कुछ भूमि दूसरों से भी ले लेते है परिवार की आय के स्रोत ज्यादा नहीं है इसलिए सभी मिलकर काम करते है जिसमें फसल कटाई का काम बहुत महत्वपूर्ण है और हादसे के बाद फसल काटने वालों की कमी होने लगी थी पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और गांव में लोहे इत्यादि के काम करने वाले एक व्यक्ति से ऐसा हंसिया बनाने कहा जो हाथ के शेष हिस्से में जुड़ा रहे। एक हाथ से कटाई करने जैसे असम्भव काम को सम्भव बनाते हुए देशी तकनीकी से हसियां तैयार करवाया और हाथ में बांध कर कटाई करते हैं। इसके साथ ही खेती के अन्य कार्यों में भी मदद करते है जिससे परिवार को बहुत सहयोग मिल जाता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स एसोसिएशन ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, शीघ्र निराकरण की उठाई मांग     |     राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का उपवास और धरना     |     गैरतगंज में नवागत एसडीएम हर्षल चौधरी ने किसानों की सुनी समस्याएं     |     मंगोलिया से सांची लाए गए भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश     |     नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लेकमेल कर 06 लाख रुपये हड़पे     |     साँची में चलाया गया जल गंगा संवर्धन अभियान      |     पर्यावरण दिवस पर दीवानगंज में स्वच्छता और पौधारोपण का संदेश     |     मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव और बादल छाए रहने से मूंग की फसल बीमारियों से ग्रसित      |     बारिश की आहट से खेतों में बढ़ी हलचल, धान की तैयारी में जुटे किसान     |     टोल वसूली जारी, लेकिन हाईवे पर जानलेवा गड्ढे: दीवानगंज से बालमपुर घाटी तक हादसों का खतरा बढ़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811