Let’s travel together.

एक तरफ वसूली दूसरी तरफ किसानों को बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने में जुटा विधुत मंडल

0 125

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

इन दिनों विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी जहां बकाया वसूली करने में जुटे हुए हैं तो दूसरी तरफ किसानों को बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने तथा नगर में आयोजित होने वाले 70 वें बौद्ध वार्षिकोत्सव समारोह में बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने में जुटे हुए हैं जगह जगह मंडल अधिकारी कर्मचारी व्यवस्था सुचारू बनाने में दिखाई दे रहे हैं ।
जानकारी के अनुसार इन दिनों नगर में विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी कर्मचारी जहां नगर में आयोजित होने वाले 70 वें बौद्ध वार्षिकोत्सव समारोह में बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने में लाइन ठीक करने तथा डीपी ट्रांसफर मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं तो दूसरी तरफ कृषि कार्य शुरू होने पर किसानों को अपनी अगली फसल हेतु तैयारी जोरों पर चल रही है तथा किसानों को बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए अधिकारी कर्मचारी जुट गए हैं साथ ही मंडल अधिकारी कर्मचारी अपने वसूली लक्ष्य को पूरा करने बिजली बकाया दारो से वसूली करने मंडल अधिकारी कर्मचारी जुटे हुए हैं जिससे बकाया दारो से वसूली की जा सके । बिजली बकाया राशि वसूली हेतु वितरण कंपनी अब अपने अधिकारी कर्मचारियों को प्रति माह वसूली लक्ष्य निर्धारित कर देती है जिससे अधिकारी कर्मचारियों को बकाया दारो से वसूली करने ग्रामीण क्षेत्रों के दूरदराज इलाकों में पहुंच कर वसूली कर अपने लक्ष्य को पूरा करने की कवायद में जुटना पड़ता है कभी कभी जब बकाया दार बकाया राशि जमा नहीं कर पाते तब मंडल अधिकारी कर्मचारी वसूली अभियान तेज कर कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही करना पड़ती है इतना ही नहीं जब गांव में 50% से अधिक बकाया दार होते हैं वहां पूरे ही गांव की लाइन काटने पर मजबूर होना पड़ता है जिससे अन्य लोग भी परेशानी उठाने पर मजबूर हो जाते हैं कुछ बकाया दार ऐसे भी होते हैं जो राजनीतिक दवाब बनाने में भी पीछे नहीं दिखाई देते । वैसे भी इन दिनों बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने तथा वसूली अभियान चलाने के साथ ही आयोजित किए जानेवाले समारोह में बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने की कवायद में रात दिन जुटे रहने से नगर में भी बिजली व्यवस्था की परेशानी भी उठाना पड़ती है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया अपना 108वां स्थापना दिवस, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल हुए शामिल     |     रीवा रिवर फ्रंट को देश में प्रथम स्थान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन और आभार व्यक्त     |     आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा भिण्ड का जिला अस्पताल: उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मांढर में मातर महोत्सव में शामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     IDBI बैंक चरोदा धोखाधड़ी मामला: पीड़ितों को राशि वापसी शुरू, श्रेय को लेकर सियासत तेज     |     दादागिरी पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार     |     60 प्रतिशत कैडर नियुक्ति का लाभ दिलाने की मांग, सहकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय मंदिर  में भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव हर्षोल्लास से मनाया     |     हाईवे-18 पर भूसे का खुला खेल, ओवरलोड वाहनों से हादसों का खतरा; जिले में चारे का संकट गहराने की आशंका     |     9 महीने से फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर लावारिस पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार, जिम्मेदार बेखबर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811