Let’s travel together.

सरपंच ने किया हैंडपंप बोरबेल का भूमिपूजन, ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त

0 169

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

हलाली डैम क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण काफी समय से परेशान थे।

रविवार को खोहा पंचायत के सरपंच कालूराम मीणा ने ग्रामीणों की काफी पुरानी समस्या का समाधान करते हुए हलाली डेम क्षेत्र में हैंडपंप के लिए बोरवेल मशीन बुलाकर स्थान का भूमिपूजन किया। ग्रामीणों ने हैंडपंप लगवाने के लिए सरपंच कालूराम मीणा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब हमें पीने के पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। हम सभी ग्रामीण काफी समय से पीने के पानी के लिए परेशान हो रहे थे। क्योंकि क्षेत्र में कोई हैंडपंप ना होने के कारण समस्या बहुत समय से बनी हुई थी। हमारी पीने के पानी की समस्या की जानकारी मिलते ही खोहा पंचायत के नव नियुक्त सरपंच कालूराम मीना ने समस्या का समाधान करवाते हुए बोरिंग मशीन से हैंडपंप लगवाने हेतु बोर प्रारंभ करवा दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर को तोप चलाने का लाइसेंस देने का अधिकार नहीं,किस नियम के तहत जारी किया लाइसेंस – राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग      |     जान से मारने की धमकी देकर तलवार से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     कुकेरा में गूंजी गौ माता की महिमा: ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के तहत श्रीमद् गौ भागवत कथा का भव्य आयोजन     |     विधायक ने स्वास्थ्य एवं उद्योग मंत्री से अनुदान मांगो पर चर्चा में धरसींवा क्षेत्र के विकास हेतु रखी महत्वपूर्ण मांगें     |     विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा में उठाई कलाकारों के सम्मान की आवाज़     |     लिफ्ट देने के बाद युवक का पर्स चोरी, 15 हजार रुपये सहित जरूरी दस्तावेज गायब     |      प्रस्फुटन समितियां की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण आयोजित     |     श्रद्धा के साथ मनाई शीतलाष्टमी, मंदिर और होली स्थल पर की पूजा, मंदिरों में श्रद्धालुओं की रही भीड़     |     मुनि संघ के सानिध्य में श्री जी की शोभायात्रा निकली     |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में लगा शिक्षकों का परिवेदना निवारण शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811