सुरेंद्र जैन धरसीवा
नशे में धुत्त एक हाईवा चालक देवरी गांव के बाजार में तीव्र रफ्तार में हाइवा को गोल चक्र की तरह घुमा रहा था कोई भी बड़ा हादसा हो इसके पहले मौके पर धरसीवा टी आई पहुंच गए और नशेड़ी हाइवा चालक को हाइवा सहित गिरफ्तार कर लिया. टीआई राजेंद्र दीवान ने बताया कि हाइवा का स्टंट करने वाला नशेड़ी चालक चेतन साहू जब स्टंट कर रहा था मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली ग्रामीण इस स्टंट से भयभीत हैं सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्टंटबाज नशेड़ी चालक को गिरफ्तार कर थाने ले आई.पुलिस की इस तत्परता से कार्यवाही के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली