Let’s travel together.

मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिताओं हेतु विकासखण्ड मुख्यालयों में 20 नवम्बर तक किए जाएंगे पंजीयन

0 224

रायसेन ।मप्र शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जिले में युवा अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री कप 2022-23 का विकासखण्ड और जिला स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कप के तहत खो-खो, व्हॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, एथेलेटिक्स (100मी, 200मी, 400मी, 1000मी, लॉगजम्प, हाईजम्प, शॉटपुट, जैवलीन) एवं कुश्ती बालक वर्ग में 42 किग्रा, 46 किग्रा, 50 किग्रा, 54 किग्रा, 58 किग्रा, 63 किग्रा, 69 किग्रा तथा 76 किग्रा से अधिक और कुश्ती बालिका वर्ग में 38 किग्रा, 40 किग्रा, 43 किग्रा, 46 किग्रा, 49 किग्रा, 52 किग्रा, 56 किग्रा, 60 किग्रा से अधिक बालक/बालिका वर्ग विकासखण्ड और जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगीं।
जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिताओं में 01 जनवरी 2005 के पश्चात् जन्में प्रतिभागी जिनकी आयु 31 दिसम्बर 2022 को 18 वर्ष से कम है, ऐसे बालक/बालिका भाग ले सकेंगे। आयु प्रमाण पत्र हेतु खिलाड़ी अपनी मूल अंक सूची, जन्म प्रमाण पत्र एवं अध्ययनरत खिलाड़ी के मूल व प्रमाणित अंकसूची ही मान्य होगी। इन खेल प्रतियोगिता में इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीयन संबंधित विकासखण्ड मुख्यालय पर 20 नवम्बर 2022 तक संबंधित विकासखण्ड प्रभारी को एवं जिला खेल परिसर रायसेन कार्यालय में कार्यालयीन समय में पंजीयन कराकर सहभागिता कर सकते हैं।
विकासखण्ड स्तर पर विजेता खिलाड़ी एवं चयनित दल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ी एंव चयनित दल संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ी को नगद पुरुस्कार दिया जाएगा। दलीय पुस्कार राशी में प्रथम पुरस्कार एक लाख रू, द्वितीय पुरस्कार 75 हजार रू तथा तृतीय पुरस्कार 50 हजार रू और व्यक्तिगत पुरस्कार राशी में प्रथम 10 हजार, द्वितीय 07 हजार तथा तृतीय 05 हजार रूपये राशि वितरित की जाएगी।

श्री चतुर्वेदी ने बताया कि जिले में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा तथा इसके लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिले में शासकीय कन्या विद्यालय बरेली में 22 नवम्बर को आयोजित विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता हेतु श्रीमती शशि रघुवंशी को प्रभारी बनाया गया है। शासकीय सीएम राइस स्कूल सिलवानी में 23 नवम्बर को आयोजित विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता हेतु श्री कमलेश जाटव को, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बेगमगंज में 24 नवम्बर को आयोजित विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता हेतु श्री सुभाष रैकवार को तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में 25 नवम्बर को आयोजित विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता हेतु श्रीमती प्रतिभा सिंह को प्रभारी बनाया गया है।
इसी प्रकार उदयपुरा विकासखण्ड के तहत तालकटोरा स्टेडियम में 27 नवम्बर को आयोजित प्रतियोगिता हेतु श्री अंकित कुषवाह को, औबेदुल्लागंज विकासखण्ड के तहत अनंतश्री विद्यालय मण्डीदीप में 29 नवम्बर को आयोजित प्रतियोगिता हेतु श्री प्रहलाद राठौर को तथा सांची विकासखण्ड के तहत रामलीला मैदान में 30 नवम्बर को आयोजित प्रतियोगिता हेतु श्री भानू प्रताप सिंह यादव को प्रभारी बनाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811