Let’s travel together.

29 नवंबर को मनाया जाएगा सीहोर नगर पालिका का गौरव दिवस,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होगे शामिल

0 208

अनुराग शर्मा सीहोर

प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान के आदेश पर प्रदेश की समस्त नगरीय निकायों व ग्राम पंचायतों में एक दिन निश्चित कर उस दिन को नगर के गौरव दिवस के रूप में मनाया जाए, उसी तारतम्य में आगामी 29 नवंबर को सीहोर नगरपालिका अपना गौरव दिवस (जन्म दिन) मना रही है। इस मौके पर स्वयं प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान शामिल होकर क्षेत्रवासियों को अनेक सौगात प्रदान करेंगे। इसको लेकर नगर पालिका सीहोर के नगर का गौरव दिवस मनाए जाने की तैयारियां की जा रही है। बुधवार को नगर पालिका के सभाकक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के द्वारा सभी पार्षदों की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने बताया कि आगामी 29 नवंबर को पूरे उत्साह के साथ नगर का गौरव दिवस मनाया जाएगा। भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की जाएगी।
उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों से नगर के सर्वांगिक विकास के लिए पृथक-पृथक सुझाव भी लिए और कहा कि नगर का गौरव तभी संभव है जब हम सब मिलकर नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। मूलभूत सुविधाओं के साथ नगरपालिका साफ-सफाई में भी विशेष रूचि लेकर काम कर रही है, किंतु जब तक नागरिकगण सफाई के प्रति जागरूक नही होंगे, तब तक नगरपालिका का प्रयास सफल नहीं हो सकेगा। नगर के गौरव दिवस को मनाए जाने के लिए शहर के सभी पार्षदों के सुझाव के अलावा होने वाले कार्यक्रमों के विषय में चर्चा की गई। बैठक के दौरान नगर पालिका के उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, एई रमेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्षद और नगर पालिका के कर्मचारी आदि शामिल थे। उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर और विकसित करने के लिए करोड़ों रुपए के विकास की रुपरेखा तय की गई है। जिस तरह से विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है, उसे देख लग रहा है कि आगामी दिनों हमारा शहर किसी महानगर की तरह विकसित होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संस्कृति कर्मी कामरेड माधौसिंह जी के निधन से दुखी साहित्य और संस्कृति प्रमियों ने उनके निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये     |     राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 5 दिवसीय मध्यप्रदेश दौरा, बैतूल से ओंकारेश्वर तक कई अहम कार्यक्रमों में होंगी शामिल     |     सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने किए धार्मिक अनुष्ठान     |     सर्किल जेल शिवपुरी में योग अभियान का शुभारम्भ, कैदियों ने दिखाया उत्साह     |     अब बाड़ी में ही होगा डिजिटल एक्स-रे, मरीजों को बरेली-भोपाल की दौड़ से मिलेगी राहत     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, अपने संसदीय क्षेत्र के सिलवानी और गैरतगंज में जन-कल्याण शिविर में शामिल हुए, हितग्राहियों को सौंपे हितलाभ     |     नदी किनारे प्यासा गांव      |     भीषण गर्मी में जनसंपर्क, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने गांवों में किया घर-घर जनसंवाद     |     पानी बचाओ-बानी बचाओ अभियान,सोमनाथ में खारुन पदयात्रा का समापन     |     रक्तदाता सम्मान समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811