Let’s travel together.

नव विवाहित को आत्महत्या को प्रेरित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0 395

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी में पुलिस ने नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या किये जाने के मामले में आरोपी पर आत्महत्या को प्रेरित करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 24 अगस्त 2022 को सूचनाकर्ता रामबाबू खंगार द्वारा थाने को सूचना दी की उसकी उसकी पुत्री वर्षा खंगार द्वारा सियरमऊ रोड, रम्पुरा पुलिया के पास घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतिका श्रीमति वर्षा खंगार नव विवाहिता होने प्रकरण की जाँच एसडीओपी सिलवानी राजेश तिवारी द्वारा की गई।
जाँच के दौरान मृतिका के सोसाइट नोट मिले जिनका परीक्षण राज्य स्तरीय संदेहास्पद दस्तावेज शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल से कराया गया, जिसमे वह नोट मृतिका वर्षा खंगार की हस्तलिपि में लिखे पाये गये, उपरोक्त सोसाइट नोट एवं जाँच में आये साक्ष्यों पर से पाया कि अनावेदक बृजेश विश्वकर्मा पिता इमरतलाल विश्वकर्मा निवासी देवरी मढिया द्वारा मृतिका को प्रताडित कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया जिस पर से आरोपी के विरूध्द थाना सिलवानी मे दिनांक 12 नवंबर 2022 को धारा 306 आईपीसी, एवं एससीएसटी की धाराओं में अपराध पंजीबध्द किया गया है एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपी बृजेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर बुधवार को माननीय विशेष न्यायालय रायसेन पेश किया गया है।
संपूर्ण कार्यवाही एसडीओपी राजेश तिवारी द्वारा की गई जिसमे थाना प्रभारी सिलवानी उप. भारत, प्रआर जितेन्द्र सिंह, आरक्षक इकराम खान एवं आरक्षक रामबाबू की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811