Let’s travel together.

धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने दी क्षेत्रवासियों को लाखों की सौगात

0 187

सुरेन्द्र जैन रायपुर

क्षेत्रीय विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने गुरुवार को अपने क्षेत्र में लाखों के विकास कार्यों की सौगात दी।
उन्होंने ग्राम पंचायत मढ़ी में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत हाई स्कूल के लिए सी. सी रोड 19लाख शिक्षा विभाग से प्रा. शाला मढ़ी में 73 हजार, समग्र एवं गौणखनिज से बाजार चौक कांक्रीटीकरण के लिए 7.60 लाख व 15 वे वित्त से ग्राम पंचायत के नाली निर्माण हेतु 6 लाख रुपए का विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के हाथों से भूमिपूजन किया गया । जिसके लिए ग्राम वासियों के द्वारा विधायक शर्मा का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

विधायक शर्मा ने सरकार की योजना से अवगत कराया और अभी अगले माह में आने वाली भूमिहीन किसानो के लिए आने वाली राशि के बारे में भी समझाया वही उपस्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण की जिसमे स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी टोप्पो के द्वारा बताया गया कि डिलवरी कक्ष छोटा हो रहा है जिसके लिए विधायक के द्वारा जल्द ही निराकरण का आश्वासन दिया गया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव, मुक्तानंद शर्मा सरपंच प्रतिनिधि, देव प्रकाश पैकरा, साहू प्राचार्य, जगरनाथ, चोवाराम, बुधराम धीवर, अवधेश पांडे, सन्नी शर्मा, स्वास्थ्य विभाग से ममता सुनानी शिक्षा विभाग से बी ई ओ बी.एल. देवांगन एवं कार्यकर्तागण व ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस विकास कार्य को देखकर ग्रामवासी अति हर्षित हुए विधायक का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811