Let’s travel together.

नहरों में पानी नही छोड़े जाने से नाराज किसान कल करेगें सिंचाई विभाग कार्यालय का घेराव

0 586

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

नहरों में पानी नही छोड़े जाने को लेकर नाराज़ किसान कल शुक्रवार को दोपहर 2 बजे सिंचाई विभाग कार्यालय सलामतपुर का घेराव करेंगे।उपरोक्त विषय में जानकारी देते हुए किसान जागृति संगठन प्रमुख इरफान जाफरी ने बताया कि सिंचाई विभाग ने हलाली डेम से निकलने वाली नहरों में पानी छोड़ने से इंकार कर दिया है। नहरो में पानी छोड़ने के लिए किसानों ने सब इंजीनियर व एसडीओ से मौखिक रूप से कई बार निवेदन किया है। लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारी किसानों को आजकल आजकल कहकर टालते रहे। अब सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने साफ तौर पर नहर में पानी छोड़ने से इंकार कर दिया है। इसी बात से नाराज़ होकर किसान कल 28 जनवरी दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे सिचाई विभाग कार्यालय सलामतपुर घेराव करेगें। किसान जागृति संगठन के नारायण सिंह राजपूत ने गुरुवार को सलामतपुर थाने में घेराव की जानकारी देते हुए एक आवेदन भी दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811