Let’s travel together.

तीन युवकों के पास ढाई-ढाई किलो कुल साढे सात किलो गांजा जप्त

0 336

मिथलेश मेहरा उदयपुरा रायसेन

उदयपुरा पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने तीन युवकों के पास ढाई-ढाई किलो कुल साढे सात किलो गांजा जप्त किया है। जप्त गांजे की कीमत 75 हजार रुपए बताई गई है।

जानकारी के अनुसार थाना उदयपुरा द्धारा बड़ी कार्यवाही अभियान प्रहार के चलते हुए पुलिस कप्तान विकाश कुमार शहवाल अति. पुलिस अधीक्षक अमृत मीना, अनुविभागीय अधिकारी राजीव जंगले के निर्देशन में पुलिस थाना उदयपुरा को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम भोपतपुर के थोड़ा आगे देवरी तरफ बींझा से पहले नेशनल हाईवे पर एक व्यक्ति काला पेंट व टोपी वाली टीशर्ट पहने बड़ के पेड़ के पास एक बंद ढाबे के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा अपने हाथ में लिये खड़ा हुआ है, यदि तत्काल दबिश नहीं दी गयी तो वह अवैध मादक पदार्थ गांजा को खुर्द-बुर्द कर सकता इधर उधर फैक सकता है। अवैध मादक पदार्थ को खुर्दबुर्द करने की पूर्ण संभावना होने से SDOP को अवगत कराकर प्रोसीजर पूरा कर सभी विवेचना / अनुसंधान किट लेकर उनि रामसिहं ठाकुर एवं हमराह फोर्स उनि संतोषसिंह, उनि हेमन्त पटेल, प्र. आर. 624 राजेन्द्र यादव, आर.08 नारायण भार्गव, आर.757 गौरव परमार, आर. 542 जितेन्द्र सिंह के पहुँचा तो एक व्यक्ति मुखबीर के बताये हुलिये का संदेही खड़ा दिखा जिसके साथ दो अन्य व्यक्ति संदेही और खड़े हुए थे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिन्हें घेराबंदी कर फोर्स की मदद से पकड़ा उनका नाम पता पूछा तो उन्होने अपने नाम राजेश कुशवाहा पिता बारेलाल कुशवाहा उम्र 22 साल नि. बाजार मोहल्ला देवनगर थाना देवनगर जिला रायसेन, भूरा उर्फ बंशीलाल छीपा पिता श्रीकिशन छीपा उम्र 40 साल नि.वार्ड न. 04 शिवनगर कालोनी बम्होरी थाना बम्होरी जिला रायसेन, सोनू उर्फ सुनील साहू पिता छोटेलाल साहू उम्र 25 साल नि.दय्या मोहल्ला थाना देवनगर जिला रायसेन का होना बताया। तीनों आरोपियो . राजेश कुशवाहा, भूरा उर्फ बंशीलाल छीपा, सोनू उर्फ सुनील साहू को गिरफ्तारी का कारण बतलाकर कि प्रत्येक के पास से 2 किलो 500 ग्राम गांजा प्रति कीमत 25000 रुपये कुल 7 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला है कुल कीमती करीबन 75000 रु है जप्त किया। धारा 8/20 एन. डी. पी.एस. एक्ट में दण्डनीय होने से विधिवत समक्ष गवाहन के गिरफ्तार कर थाना उदयपुरा के अपराध क्रं. 422/22 धारा 8/20 NDPS एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। सराहनीय कार्य थाना उदयपुरा निरीक्षक एम.एल भाटी टीम उनि रामसिह ठाकुर, उनि. हेमंत पटेल, उनि संतोष सिंह ठाकुर, सउनि ऊदल सिहं गुर्जर, सउनि अशोक तिवारी , HC624 राजेन्द्र यादव, आर.08 नारायण भार्गव, आर. 542 जितेन्द्र, आर. 757 गोरव परमार, आर. 244 लीलाधर पटेल, आर. 734 रवि यादव सैनिक 124 नरेन्द्र जोशी द्धारा आरोपियो को धर पकड़ में भरपूर सहयोग एवं सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811