Let’s travel together.

अस्पताल भवन में पड़े ड्रिप सेट,नाली में जमा गंदा पानी,छत पर खुली हुई पानी की टंकी और कचरा:हटा के सरकारी अस्पताल के हालात

0 445

दमोह से धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

दमोह जिले के अधिकांश सरकारी अस्पतालों की खामियां विगत दिनों से सामने आ रही है जिसे देखकर लगता है कि जब स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने वाले विभाग से ही लापरवाही के मामले प्रकाश में आ रहे है तो स्वच्छता के लिए जन मानस में जागरूकता कैसे परिलक्षित होगी।


जिले के हटा तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत भी कुछ ऐसी ही प्रतीत होती है कि वह बीमार है जिसे एहतियात बरतने की आवश्यकता है, जहां परिसर में आई वी (ड्रिप) सेट,नाली में गंदा पानी, जमीन पर पड़े सोलर पैनल,पानी की टंकी में छोटे छोटे जीव दिखाई देते है तो भवन की छत पर आईस बॉक्स के डिब्बे,बिना ढक्कन की पानी टंकियां,पुराने पलंग दृष्टिगोचर होते है।भवन के एक तरफ गंदा पानी और कचरा जमा हुआ है दूसरी ओर नया भवन तैयार हो रहा है तो परिसर के अंदर कबाड़ और बाहर की ओर प्लास्टिक की सैंपलिंग शीशियां भी दिखाई देती है,जिन्हे अलग नहीं किया गया।आश्चर्य यह है कि विभाग के जिम्मेदारों का इस ओर अब तक ध्यान नहीं गया, जबकि मरीजों के स्वास्थ्य के मद्देनजर सफाई की जा सकती थी।

“नाली बनवाना है,कुछ दिन में काम हो जाएगा,टंकी ठेकेदार ने रख दी होगी,उसे उठवाना है,सोलर पैनल बाहर करना है,पानी टंकी भी दिखवा लेंगे”
-आर पी कोरी बीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,हटा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |     ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811