Let’s travel together.

कुशवाहा समाज संघ ने युवक की थाने में मौत के मामले को लेकर मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

0 298

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

कुशवाहा समाज संघ सिलवानी के बैनर तले जैसीनगर थाने में ग्राम सेमरा गोपाल के निवासी क्रीतेश पटेल की थाने में पुलिस की सुरक्षा में मौत की जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम के रीडर अनिल भार्गव को ज्ञापन सोंपा गया।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि जैसीनगर तहसील के ग्राम सेमरा गोपाल के निवासी क्रीतेश पटेल को जैसीनगर थाने में किसी मामले को लेकर गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा थाने में मारपीट की गई जिसमें क्रीतेश पटेल कुशवाहा के षरीर पर गंभीर चोट लगी जिससे उसकी थाने में पुलिस की सुरक्षा में मौत हो गई। जिसको पुलिस द्वारस बंदीगृह में फांसी पर लटका कर आत्महत्या बता रही है। षव के पोस्टमार्टम जांच भी सही ढ़ंग से नहीं की गई। जब परिवार द्वारा इसका विरोध किया गया तो पुलिस द्वारा मृतक के परिवार पर लाठी चार्ज किया गया तथा परिवार को डरा धमकाकर बिना अनुमति के शव को जला दिया गया। उक्त घटना से सम्पूर्ण सिलवानी क्षेत्र में कुशवाहा समाज के अंदर रोष व्याप्त है।
कुशवाहा समाज संघ ने मामले की न्यायिक जांच कराने, मृतक के परिवार को एक करोड की आर्थिक सहायता राशि दिये जाने,़मृतक के परिवार के किसी एक सदस्य को शासकीय नौकरी दिये जाने, मृतक के परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने, जांच में जो भी दोषी पाये जाये उन पर धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जावे।

ज्ञापन में उल्लेख किया है कि यदि प्रषासन द्वारा सात दिवस में उक्त मांगों को पूरा नहीं किया गया तो कुशवाहा समाज संघ उग्र आंदोलन करेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।अवसर पर कुशवाहा समाज संघ के ब्लाक अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा पार्षद, नर्वदाप्रसाद कुशवाहा, डाॅ अरविन्द कुशवाहा, बलराम, दिनेश, अर्जुन, लखन, मूलचंद, लीलाधर, राजेन्द्र, योगेन्द्र, योगेश, नंदकिशोर, हरिनारायण, गोलू, भगवत, रामकिशोर, मुकेश, सोहन, पूरनसिंह, कालूराम, देशबंधु आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811