Let’s travel together.

कार्तिक मास स्नान कर भगवान विष्णु, तुलसी माताकी पूजा कर रही हैं महिलाएं

0 135

कार्तिक में भगवान श्रीहरि को तुलसी चढ़ाने का फल 10 हजार गोदान के बराबर

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

इन दिनों कार्तिक मास चल रहा है। इसके चलते सुबह 6 बजे से महिलाएं उठकर स्नान करती हैं। फिर मंदिर में जाकर भगवान विष्णु, तुलसी माता की पूजा अर्चना कर रही हैं। कार्तिक स्नान 9 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ है जो 8 नवंबर तक चलेगा। कार्तिक माह में स्नान करने से घर में धन धान्य की प्राप्ति होती है और अंत में बैकुंठ को प्राप्त होती हैं। सुख समृद्धि की कामना करते हुए महिलाएं कार्तिक मास स्नान कर रही हैं। मंदिरों में पूजा कर रही हैं। कार्तिक माह में तुलसी की पूजा का विशेष विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इस महीने तुलसी पूजा करने से भगवान श्रीहरि प्रसन्न होते हैं, जहां भगवान श्री हरि होते हैं, वहीं मां लक्ष्मी जी का भी वास होता है। कार्तिक की पूजा में भगवान श्रीहरि को तुलसी चढ़ाने का फल 10 हजार गोदान के बराबर माना गया है। वहीं सप्तदेवालयों में कार्तिक नियम व्रत सेवा अंतर्गत तुलसी पूजन एवं दीपदान के लिए भक्त उमड़ रहे हैं।

ऐसी मान्यता है कि कार्तिक मास में तुलसी नामाष्टक का पाठ करने और सुनने से लाभ दोगुना हो जाता है। जिन दंपतियों को संतान का सुख न मिला हो, उन्हें भी तुलसी पूजा करनी चाहिए। वैसे तो पूरे कार्तिक मास में ही तुलसी के सामने दीपक जलाना चाहिए लेकिन यदि किसी कारणवश दीपक नहीं जलाया है तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूरे 31 दीपक जलाकर अपने घर और गृहस्थी के लिए सौभाग्य की कामना करनी चाहिए। साथ ही सभी महिलाएं अपने मोहल्ले एवं वार्ड में जो भी महिलाएं इस पूजन में मंदिर पर एकत्रित होती है प्रत्येक दिवस में एक एक व्यक्ति के घर पहुंचकर तुलसी माता की पूजा अर्चना करते हैं एवं उनकी आरती कर धन्यवाद एवं सुख समृद्धि की कामना करती है ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811