Let’s travel together.

राष्ट्रीय एकता दिवस पर यूनिटी रन में बच्चों के साथ दौड़े कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारी

0 170

राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाए रखने की ली शपथ

रायसेन। देश के पहले गृहमंत्री स्व. श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे मनाया गया। इस अवसर पर रायसेन में आयोजित यूनिटी रन ‘‘राष्ट्रीय एकता दौड़‘‘ को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन तथा कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रारंभ किया गया।

रायसेन में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से प्रारंभ हुई इस दौड़ में बच्चों के साथ कलेक्टर श्री दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री पीसी शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने भी सहभागिता की।
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से प्रारंभ होकर यह राष्ट्रीय एकता दौड़ नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए महामाया चौक पर समाप्त हुई।

यहां आयोजित समापन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सेन, कलेक्टर श्री दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री शहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमृत मीणा, जिला पंचायत सीईओ श्री शर्मा, जिला खेल अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों, बच्चों तथा नागरिकों ने राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।

सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने, अपने देशवासियों के बीच राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाने का हर संभव प्रयास करने की शपथ ली। साथ ही अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811