Let’s travel together.

भोजपुरी समाज ने धूमधाम के साथ मनाया डाला छठ, सूर्य को अर्घ्य दिया, जमकर हुई आतिशबाजी

0 98

सी एल गौर रायसेन

प्रति वर्ष की भांति इस बार भी शहर में निवास करने वाली भोजपुरी समाज के लगभग ढाई सौ परिवार के लोगों ने एकता एवं भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए चली आ रही प्राचीन परंपरा के अनुसार शहर के प्राचीन मिस्र तालाब किनारे डाला छठ का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया । इस मौके पर भोजपुरी समाज द्वारा नीलकंठ निर्जला व्रत रखकर भगवान सूर्य देव को अर्थ दिया गया । इस अवसर पर महिलाएं अपने अपने घर से पूजा की डलिया और पूजा थाल सजाकर तालाब किनारे लाइ थी जहां गन्ना के मंडप सजाया गए और हम धूप पूजा आरती के साथ डाला छठ का त्यौहार उत्साह पूर्वक मनाया गया। भोजपुरी समाज के सभी परिवारों ने एकता और भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए उत्साह के साथ आतिशबाजी करते हुए जमकर पटाखे चलाएं महिलाओं ने छठ के मौके पर गीत गाकर त्यौहार की परंपरा के अनुसार पूजन किया ।

डूबते हुए सूरज के समय से लेकर देर शाम तक मिश्र तालाब पर भोजपुरी समाज के लोगों की खासी भीड़ भाड़ दिखाई दी समाज के सभी लोग नवीन वस्त्र धारण करते हुए समाज के बच्चे भी इस मौके पर खुश दिखाई दे रहे थे। और आतिशबाजी चलाते हुए पटाखों का आनंद भी ले रहे थे ज्ञात हो कि शहर में लगभग ढाई सौ परिवार भोजपुरी समाज के निवास करते हैं जो कि हर वर्ष दीपावली के पश्चात पढ़ने वाली डाला छठ के दिन मिश्र तालाब के किनारे त्यौहार को अति उत्साह के साथ मनाते आ रहे हैं। इस मौके पर भोजपुरी समाज के बुजुर्ग लोगों का सम्मान करते हुए समाज के युवाओं ने आशीर्वाद लिया बड़ी संख्या में भोजपुरी समाज के लोग एकत्रित होकर डाला छठ के मौके पर त्योहार मनाने के लिए एकत्रित हुए सभी ने एक दूसरे को डाला छठ की शुभकामनाएं दी एवं भगवान सूर्य देव से प्रार्थना करते हुए सभी के परिवारों में सुख समृद्धि की कामना भी की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811