Let’s travel together.

विधायक के दीपावली मिलन कार्यक्रम में दिखा उत्साह

0 214

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

शनिवार को धरसींवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा द्वारा ग्राम गुमा में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस मौके पर विधायक द्वारा क्षेत्र वासियो एवम सभी कार्यकर्ताओ एवम उनके परिवार को दीपावली की शुभकामनाये देते हुए क्षेत्र के उन्नति और विकास की कामना की गई तथा कहा की इस तरह के कार्यक्रम सभी लोगो से सीधे मिलने जुलने का ,सभी के दुख सुख हालचाल जानने का बहुत अच्छा जरिया है, अपने उद्बोधन में विधायक ने कहा कि जब युवा पीढ़ी नशे के लत से बाहर निकल कर अपनी ऊर्जा को समाज के अच्छे कार्यो में लगाएगी तभी सही मायनो में हर घर मे दीपावली आएगी ।

अंत मे विधायक ने ग्राम गुमा के समस्त लोगों एवं क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम सफल बनाने के लोए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर अंचल के ही कलाकार चंदन बांधे के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी । सैकड़ों की संख्या में लोगो की उपस्थिति के बीच कार्यक्रम बहुत ही सफल रूप से सम्पन्न हुआ|
इस अवसर पर धरसींवा क्षेत्रान्तर्गत समस्त बूथ सेक्टर जोन प्रभारी, ब्लॉक कॉंग्रेस से समस्त पदाधिकारीगण, निर्वाचित जनप्रतिनिगण ( सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य), महिला कांग्रेस , युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस , मजदूर कांग्रेस, एन एस यू आई , सम्म्मनित वरिष्ठजन,राजीव युवा मितान क्लब से सदस्य गण ,गोठान समिति सदस्य एवम समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सीमा चौहान बनी बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष     |     अतिथि विद्वान महासंघ नें मंत्री,मुख्यमंत्री एवं मजदूर संघ का किया धन्यवाद     |     कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर  की बावड़ी में दी बच्चो की मौत     |     सहकारी समितियों के प्रबंधक एवं कर्मचारियों की वेतन व्यवस्था बदहाल, आर्थिक संकट गहराया     |     एशबाग डबल मर्डर केस: पुलिस ने जारी की संदिग्धों की तस्वीरें, सूचना देने वाले को ₹50 हजार का इनाम     |     प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन ने शिवराज सिंह चौहान का जताया आभार,भवन बनेगा वृद्धजनों का केंद्र     |     पेंशन हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान हेतु पार्षद की पहल     |     चलते ट्रक मे पीछे से जा घुसी मोटरसाइकिल,एक की मौत एक घायल      |     युवक  ईमानदारी की मिसाल बना महंगा मोबाइल संबंधित तक सुरक्षित लौटाया     |     पुराने हाईवे मार्ग पर गड्ढों की रिपेयरिंग का काम शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811