Let’s travel together.

केंद्रीय विद्यालय के 26 विद्यार्थियों का हुआ संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

0 139

– एक भारत श्रेष्ठ भारत और कला उत्सव प्रतियोगिता

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी के विद्यार्थियों ने एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं कला उत्सव के अंतर्गत बीना संकुल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर शिवपुरी का परचम लहराया है जिसमें 26 विद्यार्थियों का चयन आगामी 9 नवंबर से इंदौर में आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बीना संकुल से किया गया है।
विद्यालय के प्राचार्य एसके शर्मा के निर्देशन में संगीत शिक्षक आर सी पाटिल सहित अन्य संबंधित शिक्षक शिक्षिकाओं के अथक परिश्रम के फल स्वरूप उक्त सफलता मिली है। समूह गान एवं समूह नृत्य में 11-11 विद्यार्थियों का चयन हुआ है । स्वर संगीत में ऋषभ, शास्त्रीय संगीत में श्रुति पांडे, लोक नृत्य में अनन्या गुप्ता तथा एकल अभिनय में दिव्यांश सिंह परिहार का चयन हुआ है । छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कार्यक्रम के सम्पूर्ण समन्वयक एम एम मिश्र, सीसीए प्रभारी श्रीमती मधु गुप्ता,कला कोच सत्यम शर्मा, कंप्यूटर कोच नीलू जैन सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811