रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिले के खनियांधाना थाना के भौड़न गांव में पड़ौसी जिला अशोकनगर से मजदूरी करने अपने पिता के साथ आई 13 साल की नाबालिग के बलात्कार का मामला सामने आया हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक 13 साल की पीड़िता ने शुक्रवार को मां व मौसी के साथ खनियांधाना थाने आकर पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दरअसल कुछ दिन पहले ईसागढ़ अनुविभाग के कदवाया थाना क्षेत्र का रहने वाला एक ब्यक्ति कुछ दिनों से मजदूरी करने के लिए खनियांधाना के भौड़न गांव में अपनी नाबालिग बेटी के साथ रह रहा था इसी दौरान अपनी 13 साल की नाबालिग बेटी के साथ 38 बर्षीय पिता 20 दिनों से लगातार बलात्कार कर रहा था पीड़िता ने बताया मां अक्सर बीमार रहती थी इस कारण शिवपुरी के सुरवाया थाना क्षेत्र स्थित मायके में रह रही थी। पीड़िता ने किसी ग्रामीण की मदद से मां को कॉल लगाकर आपबीती बताई। बीमार मां मौसी के साथ घर आईं और पीड़िता को लेकर खनियांधाना थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसके बाद न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।