Let’s travel together.

श्रीमति निशा संतोष सोनी सिलवानी नगर परिषद उपाध्यक्ष निर्वाचित

0 164

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

शनिवार को नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद सिलवानी उपाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई जिसमें भाजपा की प्रत्याशी श्रीमति निशा संतोष सोनी को 10 वोट मिले एवं कांग्रेस के प्रत्याशी हफीज मंसुरी को 5 वोट प्राप्त हुए। इस तरह भाजपा की प्रत्याशी श्रीमति निशा संतोष सोनी 5 वोट से निर्वाचित घोषित हुई।
नगर परिषद सिलवानी उपाध्यक्ष पद हेतु भाजपा की श्रीमति निशा संतोष सोनी एवं कांग्रेस से हफीज मंसुरी ने किया नगर परिषद उपाध्यक्ष पद हेतु नामांकन पत्र जमा किया था । संवीक्षा में दोनो विधिमान्य पाए गए थे । किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापिस नही लिया था । इसके बाद मतदान हुआ था।
नगर परिषद कार्यालय में रिटर्निग ऑफिसर एवं एसडीएम रवीश श्रीवास्तव की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
सिलवानी नगर परिषद के 15 वार्डो से वार्ड नं 01- श्रीमती बृजेशरानी ठाकुर (भाजपा), वार्ड न 02- लखन मेहरा ( पप्पू मेहरा) (भाजपा), वार्ड नं 03- देवीसिंह भैयाभाई (भाजपा), वार्ड नं 04- श्रीमती अर्चना संजय मस्ताना (भाजपा), वार्ड नं 05- शमीम उद्दीन (कांग्रेस), वार्ड नं 06- श्रीमती फिरदौस (भाजपा), वार्ड नं 07- हफीज मंसूरी (कांग्रेस), वार्ड नं 08- अजीम कुरैशी (कांग्रेस), वार्ड नं 09- श्रीमती निशा संतोष मताम्बर (भाजपा, वार्ड नं 10- श्रीमती जेबा कौसर खान (कांग्रेस), वार्ड नं 11- श्रीमती रेशु विभोर जैन (भाजपा), वार्ड नं 12- श्रीमती रजिया बेगम इलियाज खान (कांग्रेस), वार्ड नं 13- श्रीमती अलका मिलन जैन (भाजपा), वार्ड नं 14- श्रीमती रागनी मोहन साहू (भाजपा), वार्ड नं 15- प्रदीप कुशवाहा (भाजपा) पार्षद निर्वाचित हुए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811