Let’s travel together.

कलेक्टर कोठी के गेट के पास बैठे मिले मिस्टर मगरमच्छ

0 157

– शिवपुरी कलेक्टर की कोठी के बाहर के मगरमच्छ निकला

– शिवपुरी लगातार मगरमच्छ निकलने से लोगों में दहशत

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में रिहायशी इलाकों में मगरमच्छ निकालने का सिलसिला जारी है। बीती रात को शिवपुरी के कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह की कोठी के बाहर के एक मगरमच्छ निकल आया। कलेक्टर कोठी जो बायपास रोड के पास स्थित है और इस कोठी के आसपास का इलाका रिहायशी इलाके में गिना जाता है। बीती रात को यहां पर कलेक्टर कोठी के गेट के बाहर कुछ लोगों ने एक मगरमच्छ को बैठा देखा। यह मगरमच्छ करीब दो फिट से बढ़ा था। मगरमच्छ बैठे होने की सूचना के बाद यहां पर लोगों का हुजूम यहां पर एकत्रित हो गया। इसके बाद यहां पर रेस्क्यू टीम व आसपास के लोगों ने इस मगरमच्छ को पकड़ा।

गांव हो या शहर लगातार निकल रहे हैं मगरमच्छ-

शिवपुरी जिले में लगातार मगरमच्छ निकलने का क्रम जारी है। शहर हो या गांव कई जगह बीते कुछ दिनों में लगातार मगरमच्छ निकल रहे हैं। एक दिन पहले ही शिवपुरी जिले के रन्नौद अनुविभाग के ग्राम धंधेरा में दीपावली की रात अचानक नदी सरोवर डैम से 10 फीट का विशालकाय मगरमच्छ आ गया। ग्रामीणों ने जैसे ही मगरमच्छ को देखा तो पूरे गांव में दहशत फैल गई। कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए मगरमच्छ को डंडे व लाठियों से फिर उसी नदी में वापस पहुंचा दिया। गांव के हरिकिशन जाटव ने बताया कि बीती रात करीब 10 बजे अचानक से मेरे घर के बाहर एक बड़ा मगरमच्छ देखा तो मैं घबरा गया। इसके बाद हमने आसपास के ग्रामीणों को एकत्रित किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह से कई बार मगरमच्छ गांव में इसी नदी से आ चुके हैं।

साख्यसागर झील में बढ़ी मगरमच्छ की संख्या-

शिवपुरी शहर से लगी और माधव राष्ट्रीय उद्यान में स्थित साख्य सागर (झील चांदपाठा झील) में इस समय बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं। इस झील से लगे शहरी नालों के माध्यम से यह मगरमच्छ शहर में आ जाते हैं। बताया जाता है कि साख्य सागर झील में इस समय करीब 4 हजार से ज्यादा मगरमच्छ हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811