Let’s travel together.

अवैध शराब के 24 क्वार्टर के साथ दीवानगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

0 188

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

दीवानगंज चौकी क्षेत्र में पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के विरूद्ध अभियान चला रखा है। जिससे क्षेत्र में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भूमिगत हो गए हैं। इसी मुहिम में चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने बुधवार को अवैध शराब बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की ग्राम संग्रामपुर में एक व्यक्ति प्लास्टिक के झोले में शराब लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है। मुखबिर के बताए स्थान पर पुलिस पहुंची। मुखबिर के बताए अनुसार हुलिए का व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे पुलिस स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया। झोले की तलाशी ली गई तो उसमें 24 क्वार्टर देसी शराब के पाए गए। शराब रखने के संबंध में लाइसेंस मांगा गया। जो नहीं होना बताया गया। आरोपी ने अपना नाम संजय यादव निवासी संग्रामपुर बताया। पुलिस ने शराब जप्त कर आरोपी पर 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |     खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811