Let’s travel together.

मंदिर के पीछे से जुआ खेल रहे 6 लोगों को पुलिस ने पकड़ा, 5250 रुपए नकदी बरामद

0 175

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सलामतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष प्रकार से मुहिम चला रखी है। इसी कड़ी में मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के दीवानगंज चौकी अंतर्गत नरखेड़ा गांव से 6 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। वहीं आरोपियों के पास से 5250 रुपए नकद एवं ताश के 52 पत्ते बरामद हुए हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने में दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे, प्रधान आरक्षक दिलीप यादव, प्रधान आरक्षक लखपत सिंह रघुवंशी, आरक्षक सुनील लोधी, आरक्षक आशीष शर्मा, आरक्षक सूरज वर्मा, आरक्षक धर्मेंद्र, आरक्षक जितेंद्र शर्मा, आरक्षक राजू चौहान की अहम भूमिका रही। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट में कार्रवाई की है। दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि दीवानगंज पुलिस को मंगलवार मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि नरखेड़ा गांव में मंदिर के पीछे बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हैं और जुआ खेला जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर दबिश दी।पुलिस के दबिश देते ही जुआं खेल रहे युवकों में हड़कंप मच गया। सभी ने पुलिस से बचकर भागने की कोशिश की। इस पर घेराबंदी करके 6 लोगों को पकड़ा गया और बाकी लोग भागने में सफल हो गए। सभी को गिरफ्तार कर दीवानगंज चौकी में ले जाया गया।पुलिस ने जुआ एक्ट की कार्यवाही करते हुए आरोपियों से 5250 रुपए एवं 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811